WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DEL-W vs UP-W, मैच-15 के बाद Orange Cap & Purple Cap की ताज़ा सूची

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DEL-W vs UP-W, मैच-15 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें

UP Warriorz Women Team (Photo Source: WPL Official Website)
UP Warriorz Women Team (Photo Source: WPL Official Website)

WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 15वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला टीम के बीच खेला गया। यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बोर्ड पर लगाए थे। दीप्ति शर्मा ने 48 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

वहीं कप्तान एलिसा हीली ने 30 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए तितास साधू और राधा यादव ने सर्वाधिक 2-2 विकेट अपने नाम किया। इनके अलावा शिखा पांडे, अरूंधति रेड्डी, जेस जोनासेन और एलिस कैप्सी ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने भी शुरूआती विकेट जल्दी गंवाए थे।

लेकिन मेग लैनिंग की कप्तानी पारी ने टीम की जीत पक्की करा दी थी। मेग लैनिंग ने 46 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। लेकिन खेल सोफी एक्लेस्टोन द्वारा डाले गए 17वें ओवर में पलटा, सोफी ने मात्र 1 रन दिया। जिसके बाद 19वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने मात्र 5 रन दिया और एनाबेल सदरलैंड (6), अरूंधति रेड्डी (0), और शिखा पांडे (4) को आउट किया।

ग्रेस हैरिस द्वारा डाले गए 20वें ओवर 8 रन और 3 विकेट आए। दिल्ली कैपिटल्स 19.5 ओवरों में 137 रनों पर ऑलआउट हो गई और यूपी वॉरियर्स ने 1 रन से जीत दर्ज की। यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

WPL 2024 Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की ताजा सूची

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 मेग लैनिंग DEL-W 261 6 210 43.5 60 124.29 35 4 4
2 स्मृति मंधाना BAN-W 243 6 158 40.5 80 153.8 32 10 2
3 दीप्ति शर्मा UP-W 207 7 156 69 59 132.69 25 4 2
4 ग्रेस हैरिस UP-W 187 7 131 37.4 60 142.75 23 7 1
5 एलिस कैप्सी DEL-W 182 6 146 36.4 75 124.66 21 6 1
6 अमेलिया कर MI-W 174 6 126 34.8 40 138.1 21 2
7 शेफाली वर्मा DEL-W 171 6 115 34.2 64 148.7 15 11 2
8 एलिसा हीली UP-W 171 7 146 24.43 55 117.12 27 3 1
9 एस. मेघना BAN-W 168 6 149 33.6 53 112.75 20 3 1
10 एलिस पैरी BAN-W 157 5 119 52.33 58 131.93 17 4 1

WPL 2024  Purple Cap Update: पर्पल कैप की ताजा सूची

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 जेस जोनासेन DEL-W 10 4 16 3/21 96 9.5 5.94 95
2 राधा यादव DEL-W 10 6 18 4/20 108 11.6 6.44 116 1
3 सोफी एक्लेस्टोन UP-W 8 7 27.3 3/20 165 21.13 6.15 169
4 मारिजैन कप्प DEL-W 8 4 16 3/5 96 13.63 6.81 109
5 दीप्ति शर्मा UP-W 8 7 26 4/19 156 24.38 7.5 195 1
6 अरूंधति रेड्डी DEL-W 7 6 20 2/27 120 22.14 7.75 155
7 सोफी मॉलिन्यू BAN-W 7 6 22 3/25 132 24.43 7.77 171
8 आशा शोभना BAN-W 7 6 15 5/22 90 16.71 7.8 117 1
9 तनुजा कंवर GUJ-W 7 5 17 2/21 102 19.71 8.12 138
10 नेट सिवर-ब्रंट MI-W 7 6 19 2/14 114 22.29 8.21 156

close whatsapp