विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर अनुष्का शर्मा ने दिया बड़ा बयान | CricTracker Hindi

विराट कोहली से संन्यास के बाद अब अनुष्का ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, सफलता को लेकर लिखी ये बात

कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के पास नजर आए थे।

Virat Kohli & Anushka Sharma (Photo Source: Insta)
Virat Kohli & Anushka Sharma (Photo Source: Insta)

12 मई, 2025 को, स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड में महत्वपूर्ण पांच मैचों की श्रृंखला से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। कुछ दिनों बाद, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर के लिए एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया। अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुष्का, जो लगभग हर मैच के दौरान विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रसिद्ध गीतकार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वरुण ग्रोवर द्वारा लिखी गई एक पंक्ति को साझा किया। अनुष्का शर्मा ने इस पोस्ट के जरिए किंग कोहली के टेस्ट करियर की तारीफ की है।

अनुष्का शर्मा ने जो पोस्ट अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है उस पोस्ट में लिखा है, ‘इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए जिनके पास कहने को कोई कहानी थी। लंबी कहानी जो गीली, सूखी, देशी, विदेशी हर पिच पर लिख के भी खत्म ना हो।’ अनुष्का ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट और अनुष्का शर्मा पहुंचे थे प्रेमानंद महाराज के पास

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन गए थे। वहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और अपने मन में उठ रहे सवालों के जवाब मांगे। इस दौरान प्रेमानंद महाराज की बातें सुनते वक्त अनुष्का की आंखों में आंसू आ गए।

एक फैन ने उनका यूं इमोशनल होने वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘महाराज जी के सामने अनुष्का अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। वह अपने पति के रिटायर होने के दर्द को महसूस कर सकती हैं, लेकिन एक पुरुष होने के नाते कोहली ऐसा कैसे रो सकते हैं।’ कोहली जब प्रेमानंद जी महाराज के पास गए थे इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

close whatsapp