बल्लेबाज केएल राहुल टीम इंडिया में वापसी के लिए तड़प रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज केएल राहुल टीम इंडिया में वापसी के लिए तड़प रहे हैं!

बल्लेबाज केएल राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया था एक वीडियो।

KL Rahul (Image Credit- Instagram)
KL Rahul (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज केएल राहुल काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, जिसके पीछे कई कारण है। वहीं अब ये खिलाड़ी टीम में वापसी करने के लिए बेताब है। इसे लेकर वो आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसमें वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

क्या हुआ है बल्लेबाज केएल राहुल को?

साउथ अफ्रीका टीम भारत के दौरे पर आई थी, जहां दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज हुई थी और इसी सीरीज के लिए बल्लेबाज केएल राहुल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही राहुल चोटिल हो गए थे और टीम से बाहर हो गए थे।

फिर आ गए कोरोना की चपेट में

बल्लेबाज केएल राहुल की चोट सही हो गई थी, जिसके बाद वो NCA में रिहैब कर रहे थे। लेकिन इस दौरान उन्हें कोरोना हो गया और वो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए।

बल्लेबाज केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर दिखाई मेहनत

*बल्लेबाज केएल राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया था एक वीडियो।
*इस इंस्टाग्राम स्टोरी के वीडियो में कड़ी मेहनत कर रहे हैं केएल।
*NCA में फिटनेस पर पूरा फोकस कर रहा है ये खिलाड़ी वापसी के लिए।
*वेस्टइंडीज दौरा ना करने की सलाह दी गई थी केएल राहुल को।

बल्लेबाज केएल राहुल की मेहनत आप भी देखो

KL Rahul (Image Credit- Instagram)
KL Rahul (Image Credit- Instagram)

शादी को लेकर भी आ चुकी हैं रिपोर्ट्स

कुछ समय से केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही है, हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ये कपल 3 महीने के अंदर शादी कर लेगा और दोनों के परिवार एक-दूसरे से मिल भी चुके हैं।

close whatsapp