दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम में एक खिलाड़ी की जगह को रोक कर रखा है: विवेक राजदान - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम में एक खिलाड़ी की जगह को रोक कर रखा है: विवेक राजदान

आप ही बताइए सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या में ऐसा कौन है जो फिनिशर का रोल अदा नहीं कर सकता?: विवेक राजदान

Dinesh Karthik. (Photo Source: BCCI)
Dinesh Karthik. (Photo Source: BCCI)

भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है तब से उनके प्रदर्शन में काफी निखार आया है। IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिनेश कार्तिक को जून में खेली गई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरी़ज के लिए भारतीय टीम में उन्हें शामिल किया गया था।

उन्होंने इस सीरीज में अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। कार्तिक ने जबसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है तब से उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई मुकाबलों में कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली है।

वहीं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज विवेक राजदान का मानना है कि भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक जो रोल अदा कर रहे हैं वह विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव भी निभा सकते हैं। कार्तिक टीम में एक जगह को ‘ब्लॉक’ कर रहे हैं।

दिनेश कार्तिक एक जगह को ‘ब्लॉक’ कर रहे हैं: विवेक राजदान

विवेक राजदान ने फैनकोड पर कहा कि, ‘दिनेश कार्तिक को सिर्फ फिनिशर की तरह टीम में शामिल करना मुझे सही नहीं लगता। वो सिर्फ एक जगह को ‘ब्लॉक’ कर रहे हैं। अच्छा आप ही बताइए सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या में ऐसा कौन है जो फिनिशर का रोल अदा नहीं कर सकता?

दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन की वजह से रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने भी उनका साथ दिया है और उन्हें लगातार मौके दिए हैं। कार्तिक ने भी इन मौकों का भरपूर इस्तेमाल करते हुए भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।

कार्तिक ने पहले कहा था, ‘एक स्पोर्ट्स खिलाड़ी होने के नाते ऐसा होता है। जब आप ऊंचे स्तर में खेल रहे होते हैं तब तमाम लोग आपसे कई तरीके की उम्मीद लगाते हैं। सबसे जरूरी यह है कि जब मुकाबले में आप की सबसे ज्यादा जरूरत हो तब आपको अपना बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाना है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे खिलाड़ी ने कैसा खेला है बस आपको अपने प्रदर्शन को बेहतर करना होता है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘फिनिशर का रोल काफी मुश्किल होता है क्योंकि आप लगातार रन नहीं बना सकते। जब भी आप क्रीज पर उतरते हैं तो आपको बस यह सोचना होता है कि कैसे आप अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दें सकते हैं। यह दोनों तरीके से काम करता है। गेंदबाज भी चालाक होते हैं और वह चाहते हैं कि उनकी गेंदों में आप बड़े शॉट्स मारने जाएं और अपना विकेट गंवा बैठे। इसलिए यह थोड़ा और मुश्किल हो जाता है।

close whatsapp