वसीम जाफर का मानना नेट रन रेट बनेगा ऑस्ट्रेलिया के लिए विलन - क्रिकट्रैकर हिंदी

वसीम जाफर का मानना नेट रन रेट बनेगा ऑस्ट्रेलिया के लिए विलन

इस समय ग्रुप 1 टेबल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों के 5-5 अंक हैं, बस फर्क इतना है कि इंग्लैंड का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है इसलिए वो दूसरे स्थान पर है।

wasim jaffer on australia team (pic source-twitter)
wasim jaffer on australia team (pic source-twitter)

आज यानी 4 नवंबर को ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप 12 स्टेज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच में खेला जाएगा। बता दें, अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को लंबे अंतर से जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहेगी। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि भले ही ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ जीत जाए लेकिन नेट रन रेट की वजह से वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।

बता दें, अफगानिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला है क्योंकि अगर वो यह मैच हार गई तो उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

वसीम जाफर ने क्रिक्ट्रैकर के शो रन की रननीति में कहा कि, ‘ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी और जहां तक है वो इस मुकाबले को जीत जाए। लेकिन फिर वही बात है क्वालीफाई करने के लिए उन्हें बड़े अंतर से जीतना होगा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का नेट रन रेट उनसे काफी बेहतर है। अगर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड कम अंतर से भी अपने मैच को जीता तब भी वो सेमीफाइनल के लिए आराम से क्वालीफाई हो जाएगी।

इसलिए मुझे लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया टॉप 4 में नहीं पहुंच पाएगी। आज तक ऐसा नहीं हुआ है कि मेजबान टीम ने अपने कप को लगातार दो बार जीता।’

अब किस्मत को ऑस्ट्रेलिया का साथ देना होगा

बता दें, ऑस्ट्रेलिया अपना ग्रुप 12 स्टेज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन से हारा था और इसी वजह से उनका नेट रन रेट -4.450 हो गया था। हालांकि इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की लेकिन उनका नेट रन रेट ज्यादा अच्छा ना हो पाया।

इस समय ग्रुप 1 टेबल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों के 5-5 अंक हैं, बस फर्क इतना है कि इंग्लैंड का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है इसलिए वो दूसरे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर है। न्यूजीलैंड 7 अंकों के साथ पहला स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

close whatsapp