आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच में खेले जाने वाले 5वें टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच में खेले जाने वाले 5वें टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

इस समय 5 मैचों की यह टी-20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर है।

Najibullah Zadran. (Photo Source: ICC Twitter handle)
Najibullah Zadran. (Photo Source: ICC Twitter handle)

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच में इस समय 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। जिसके पहले 2 मुकाबलों में जहां मेजबान टीम ने जीत हासिल की थी वहीं पिछले 2 मैचों में अफगानिस्तान टीम ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला 17 अगस्त को बेलफास्ट के मैदान पर खेला जाएगा। आयरलैंड टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में अपनी पहली सीरीज जीत पर होगी।

वहीं दूसरे तरफ अफगानिस्तान टीम ने जिस तरह से तीसरे और चौथे टी-20 मैच में प्रदर्शन किया है उसके बाद उन्हें रोकना आसान काम नहीं होने वाला है। चौथे टी-20 मैच में स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके दम पर उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी टीम की तरफ से अब बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसकी कमी साफतौर पर शुरुआती 2 मुकाबलों में देखने को मिली थी।

मैच जानकारी:

5वां टी-20 मैच – आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान

स्थान – सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट

दिन और समय – 17 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग – फैनकोड

पिच रिपोर्ट

बेलफास्ट के मैदान पर खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए काफी कुछ मौजूद है। पिछले 5 मैचों में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 157 रन के आसपास देखने को मिला है। टॉस जीतने वाली टीम यहां पर पहले बल्लेबाजी करना अधिक पसंद करती है ताकि विपक्षी टीम को एक बड़ा लक्ष्य देकर उन्हें दबाव में लाया जा सके।

संभावित अंतिम एकादश:

आयरलैंड

पॉल स्टर्लिंग, एंडी बाल्बरीन (कप्तान), लॉरकेन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गेरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, फिनोन हैंड, मार्क अदीर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोसुआ लिटिल।

अफगानिस्तान

हजरतुल्लाह जजई, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमारजई, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक।

संभावित Dream11 टीम:

रहमनुल्लाह गुरबाज, पॉल स्टर्लिंग, नजीबुल्लाह जादरान (उप-कप्तान), एंडी बाल्बरीन, जॉर्ज डॉकरेल (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमारजई, गेरेथ डेलनी, फरीद अहमद मलिक, मार्क अदीर, राशिद खान, नवीन उल हक।

close whatsapp