‘इनसे अच्छी तो सरफराज बोलता है’- बाबर आजम की अंग्रेजी सुनकर बोले फैंस
नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
अद्यतन - Aug 20, 2022 4:19 pm

पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर अपनी खराब अंग्रेजी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कई मौकों पर फैंस उनके इंग्लिश का मजाक उड़ाते हैं। एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को उनके इंग्लिश के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम इस वक्त नीदरलैंड्स दौरे पर है।
नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद बाबर आजम से जब उनकी बल्लेबाजी और टीम की रणनीति को लेकर सवाल किए गए तो बाबर सही तरीके से किसी सवाल का जवाब नहीं दे सके। इसके बाद फैंस ने उनके इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने यहां तक कह दिया कि बाबर से अच्छी अंग्रेजी तो सरफराज बोलते थे।
मैच के बाद बाबर ने कहा कि तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की। बाद में स्पिन गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम इससे खुश है। सुबह पिच में नमी थी, इसी वजह से वह पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। मैच से एक दिन पहले विकेट को करके रखा गया था। हालांकि, इस मुकाबले में पाकिस्तान की जीत से ज्यादा सुर्खियां बाबर आजम की खराब अंग्रेजी ने बटोरी।
दूसरे वनडे में भी पाकिस्तान ने दर्ज की शानदार जीत
दूसरे वनडे मुकाबले की बात करें तो नीदरलैंड की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 186 रन बना सकी थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने सिर्फ 33.4 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।
नीदरलैंड्स से मिले 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर फखर जमान 01 और इमाम उल हक 06 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद बाबर आजम ने 65 गेंदों में 57, रिजवान ने 82 गेंदों में 69 और सलमान आगा ने सिर्फ 35 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
बाबर आजम की इंग्लिश को सुनकर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Even Sarfaraz used to speak better english than Babar Azam😂 https://t.co/mvK4S701J3
— Vaibhav Ingale (@vaibhav_tweetsz) August 18, 2022
Game by game, @babarazam258's English is improving too. Great signs 😊😀💪❤️
— Mir Aabid ( میرعابد) (@Listenaabid) August 18, 2022
Babar Azam’s cricket skills = 👌🏽
Babar Azam’s English = 👎🏽— 🇳🇵 (@ya5hpal) August 19, 2022
https://twitter.com/Muja_kyu_Nikala/status/1560618143445159945?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1560618143445159945%7Ctwgr%5E16e3476b89d3e9591c8360b893d1df7b3a9a6633%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Fbabar-azam-trolls-for-english-language-viral-video-pakistan-vs-netherlands-series-tspo-1521715-2022-08-20
https://twitter.com/Musskkaan/status/1560647299155386368?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1560647299155386368%7Ctwgr%5E5813f9792fc208949b85ec877ebc36f6e6ae009e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fcricket%2Fned-vs-pak-2nd-odi-fans-makes-babar-azams-english-mockery-social-media-says-ever-sarfraz-ahmed-is-better-than-you-video-hindi-3269795
He is not here to give a lecture in an English class. He is here based on his pure talent and amazing sportsmanship. So kindly refrain from making fun of anyone’s English fluency. As English language did not make him one of the best batsman in the world today @babarazam258 https://t.co/mcUX1RAFWE
— DrZee (@zainabQdoc) August 19, 2022