ZIM vs IND: संजू सैमसन ने ताकुदज़्वानशे काइटीनो को आउट करने के लिए पकड़ा एक हाथ से धमाकेदार कैच, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

ZIM vs IND: संजू सैमसन ने ताकुदज़्वानशे काइटीनो को आउट करने के लिए पकड़ा एक हाथ से धमाकेदार कैच, देखें वीडियो

पारी के 9वें ओवर में काइटीनो ने सिराज की गेंद को आराम से खेला जिसके बाद गेंद बल्ले के कोने से लगते हुए विकेटकीपर संजू सैमसन के पास गई जहां उन्होंने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा।

sanju samson (source- twitter)
sanju samson (source- twitter))

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने दूसरे वनडे मुकाबले में जिंबाब्वे के ओपनर बल्लेबाज ताकुदज़्वानशे काइटीनो का एक हाथ से जबरदस्त कैच पकड़ा और उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

बता दें, यह मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआत से ही मेजबान टीम के ऊपर दबाव बनाए रखा।

पारी के 9वें ओवर में काइटीनो ने सिराज की गेंद को आराम से खेला जिसके बाद गेंद बल्ले के कोने से लगते हुए विकेटकीपर संजू सैमसन के पास गई जहां उन्होंने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। बता दें, संजू पहले बाएं ओर जा रहे थे लेकिन एकदम से वो दाएं ओर उछले और एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। उस समय जिंबाब्वे का स्कोर 20 रन पर 1 विकेट था।

इस मुकाबले में संजू सैमसन ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर इनोसेंट काइया का भी कैच पकड़ा। काइया ने इस मुकाबले में 27 गेंदों में 16 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर वेस्ले मधेवेरे का भी कैच पकड़ा। मधेवेरे ने 12 गेंदों में 2 रन बनाए हैं। अभी तक इस मुकाबले में सैमसन ने तीन कैच पकड़े हैं।

जिंबाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

बता दें, इन दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस फैसले को लेकर राहुल ने कहा कि, ‘पिछली बार से इस बार पिच थोड़ी बेहतर है। मुझे लगता है कि इस पिच पर अगर हम पहले गेंदबाजी करते हैं तो हमें जल्द विकेट्स मिल सकते हैं।

जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह से सही साबित करते हुए जिंबाब्वे की पारी को 38.1 ओवरों में 161 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट हासिल किए वहीं प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

close whatsapp