सुनील शेट्टी ने कैमरे पर बताया कब होगी अथिया और राहुल की शादी? - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील शेट्टी ने कैमरे पर बताया कब होगी अथिया और राहुल की शादी?

सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अथिया-राहुल की शादी पर की बात।

Athiya Shetty, Suniel Shetty And KL Rahul (Image Credit- Instagram)
Athiya Shetty, Suniel Shetty And KL Rahul (Image Credit- Instagram)

आज कल बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी जहां भी जाते हैं, वहां उनसे अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर सवाल जरूर होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है था एक इंटरव्यू के दौरान, जिसमें सुनील शेट्टी ने दोनों की शादी पर खुलकर बात की और शादी की तारीख को लेकर बयान भी दिया।

अथिया-केएल राहुल के रिश्ते से खुश हैं सुनील शेट्टी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी लंबे समय से रिलेशन में हैं, साथ ही अब तो वो अपने रिश्ते को भी पब्लिक कर चुके हैं। दूसरी ओर अथिया के पिता यानी की सुनील शेट्टी भी राहुल को काफी पसंद करते हैं और वो दोनों के रिश्ते से काफी ज्यादा खुश भी है।

सुनील शेट्टी ने खुद बताया कब होगी अथिया-राहुल की शादी!

*सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अथिया-राहुल की शादी पर की बात।
*सुनील बोले- राहुल अभी बहुत बिजी हैं, काफी टूर्नामेंट खेलने हैं उनको।
*आगे बोलते हुए सुनील शेट्टी बोले- 1 दिन में नहीं हो जाती है शादी।
*अथिया और केएल राहुल जल्द करेंगे शादी की तारीख पर फैसला-सुनील।

इस इंटरव्यू में अथिया-राहुल की शादी पर बोले थे सुनील शेट्टी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हाल ही में ये कपल था साथ

केएल राहुल कुछ समय पहले चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो इलाज के लिए जर्मनी गए थे। इस दौरान उनके साथ अथिया शेट्टी भी गई थी, साथ ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही वायरल हो गई थी। जिसे लेकर फैन्स ने भी अलग-अलग कमेंट किए थे।

जब जर्मनी में साथ था ये कपल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kanch 🫶 (@akansharanjankapoor)

close whatsapp