PAK vs ENG: क्रिकेट गेंद को चमकाने का जो रूट ने निकाला अनोखा तरीका, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - अक्टूबर 15, 2024 6:19 अपराह्न

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, लेकिन सैम अयूब और कामरान गुलाम ने पारी को अच्छी तरह संभाला है।
वहीं खेल के पहले दिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को कुछ ऐसा करते देखा गया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। उनके इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ है।
आपका बता दें कि कोविड-19 के बाद गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर बैन लगा हुआ है। इसलिए, खिलाड़ी गेंद की चमक और पॉलिश बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।
दरअसल, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के पहले दिन जो रूट को गेंद को अपनी टीम के साथी जैक लीच के सिर से रगड़ कर चमकाते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब रूट ने ऐसा कुछ किया हो। उन्होंने इससे पहले 2022 में भी लीच के सिर से गेंद को चमकाया था। उन्होंने तब इंग्लैंड के 2022 के पाकिस्तान दौरे के दौरान ऐसा काम किया था। अब एक बार फिर से जो रूट ने यह हरकत करते हुए तमाम क्रिकेट फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
यहां देखें वो वायरल वीडियो:
🚨 Shining The Ball 😂
– Joe Root using Jack Leach's bald head to shine the ball 👨🏻🦲😅#PakistanCricket #PAKvENG pic.twitter.com/hJh9urMpoQ
— 𝐊𝐨𝐡𝐥𝐢𝐖𝐚𝐥𝐚𝟏𝟖★ (@KohlikaDost18) October 15, 2024
मुकाबले की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले दिन के खेल के टी ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 173 रन बना लिए हैं। बता दें कि, इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है। पिछले काफी समय से बाबर आजम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, इस कारण से उन्हें बाहर करने का फैसला लिया गया है।
पाकिस्तान की शुरुआत दूसरे टेस्ट में इतनी अच्छी नहीं हुई और उन्होंने शुरुआती दो विकेट मात्र 19 रन पर ही खो दिए थे। अब्दुल्ला शफीक 7 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शान मसूद ने सिर्फ तीन रन ही बनाए। हालांकि, दो विकेट जल्द गिरने के बाद सैम अयूब और कामरान गुलाम ने तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की शानदार साझेदारी की। सैम अयूब ने इस मैच में 77 रनों का योगदान दिया।
फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने एक पारी और 47 रनों से अपने नाम किया था।