एशिया कप 2022 से पहले राशिद खान नेट्स में अपनी बल्लेबाजी को धार देते हुए नजर आए; देखिए वीडियो
राशिद खान ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर अपनी तैयारी की झलक दिखाई।
अद्यतन - Aug 26, 2022 7:06 pm

आगामी एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत के साथ दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। एशिया कप 2022 के पहले मैच के लिए लगभग अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम दोनों की तैयारियां हो चुकी हैं। हालांकि, सभी की निगाहें 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में होने वाले मैच पर टिकी है।
इस बीच, अफगानिस्तान के सुपरस्टार राशिद खान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच के एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जहां यह प्रीमियर स्पिनर अपनी गेंदबाजी नहीं, बल्कि बल्लेबाजी को धार देते हुए नजर आ रहा है। हालांकि, राशिद खान अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन उनकी पावर-हिटिंग भी किसी बल्लेबाज से कम नहीं है, और वह निचले क्रम में तीव्रता से 20-30 रनों का योगदान देने में सक्षम है।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में स्पिन के उस्ताद दुबई में नेट सत्र के दौरान अपने पावर-हिटिंग कौशल को धार देते हुए नजर आ रहे हैं ताकि वह आगामी एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को गेंद और बल्ले दोनों के साथ योगदान दें सके। इस वीडियो में राशिद खान को अभ्यास सत्र के दौरान हेलीकॉप्टर शॉट और स्नेक शॉट लगाने की कोशिश करते हुए, और साथ ही बड़े-बड़े छक्के लगाते हुए देखा जा सकता है।
राशिद खान ने 26 अगस्त को अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर अपनी तैयारी की झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा: “कल के बड़े दिन की तैयारी।” उन्होंने इस कैप्शन के साथ अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच को परिभाषित करने के लिए दोनों देशों के राष्ट्रीय झंडो के साथ-साथ हेलीकॉप्टर और स्नेक के इमोजी में लगाए हैं।
यहां देखिए वीडियो –
यहां देखिए आगामी एशिया कप 2022 के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड –
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जदरान (उप-कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हशमतुल्ला शाहिदी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जदरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी और उस्मान गनी।