एशिया कप 2022: विराट कोहली को अब अपने लिए रन बनाना जरूरी है: सौरव गांगुली - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: विराट कोहली को अब अपने लिए रन बनाना जरूरी है: सौरव गांगुली

विराट कोहली काफी बड़े खिलाड़ी हैं और मुझे पता है कि रन बनाने का उनका अपना ही फार्मूला है: सौरव गांगुली

India’s Virat Kohli(R)and former captain Saurav Ganguly (Photo credit should read STR/AFP/Getty Images)
Virat Kohli and Saurav Ganguly (Photo credit should read STR/AFP/Getty Images)

BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि वह चाहते हैं कि विराट कोहली अपने पुराने अवतार में वापस आए। वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे दौरे में आराम दिए जाने के बाद विराट कोहली को एशिया कप 2022 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में वापस शामिल किया गया है।

इस टूर्नामेंट में भारत का पहला पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। बता दें, विराट कोहली ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था और तबसे तमाम प्रशंसक उनके 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक का इंतजार कर रहे हैं।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उम्मीद है कि कोहली बहुत ही जल्द अपने पुराने फॉर्म में लौटेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक सौरव गांगुली ने कहा कि, ‘विराट कोहली को अब भारत के लिए नहीं बल्कि अपने लिए रन बनाने की जरूरत है। यह उनके लिए अच्छा सीजन रहेगा। हम सबको विश्वास है कि वो जल्द ही शानदार वापसी करेंगे।

गांगुली ने यह भी कहा कि कोहली का रन बनाने का अपना ही फार्मूला है। तमाम प्रशंसक अभी भी टीम में उनके किरदार पर सवाल उठा रहे हैं। गांगुली ने आगे कहा कि, ‘वो काफी बड़े खिलाड़ी हैं और मुझे पता है कि रन बनाने का उनका अपना ही फार्मूला है।

जिस तरीके के विराट कोहली हैं उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा अपने शानदार फॉर्म में वापस आने के लिए। मुझे पूरा भरोसा है कि वो बड़ा स्कोर जरूर बनाने को देखेंगे। अगर वो बड़े खिलाड़ी ना होते तो इतने समय तक लगातार रन बना रहे होते।

विराट कोहली अभी भी रनों के लिए भूखे हैं और वो खुद भारतीय टीम को मुकाबले जिताने के इरादे से उतरेंगे: केएल राहुल

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल को भी इस बात का भरोसा है कि कोहली इस समय अपने फॉर्म के बाहर नहीं है, वो बस उतने रन नहीं बना पा रहे हैं जितना हमें उनसे भरोसा है।

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘उन्होंने थोड़ा आराम लिया था और वो अपने खेल पर काम कर रहे थे। जब मैं चोटिल था तब मैं उन्हें अपने घर में बैठकर टीवी में देख रहा था। मुझे नहीं लगता कि वह आउट ऑफ फॉर्म है या अपने टच से बाहर हैं। उनकी बल्लेबाजी कमाल की रही।

वो अभी भी रनों के लिए भूखे हैं और अपने देश को मुकाबले जिताने के लिए ही मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने पहले भी ऐसा कई बार किया है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।

close whatsapp