पाकिस्तानी टीम में शाहीन अफरीदी की अनुपस्थिति को लेकर अब BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तरफ से आया यह बयान सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तानी टीम में शाहीन अफरीदी की अनुपस्थिति को लेकर अब BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तरफ से आया यह बयान सामने

अभी हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनुस ने कहा था कि पाकिस्तान के अलावा बाकी सभी टीमों के लिए यह अच्छी बात है कि शाहीन अफरीदी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं।

sourav ganguly and shaheen afridi (source-twitter)
sourav ganguly and shaheen afridi (source-twitter)

एशिया कप 2022 के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लग चुका है। टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। तमाम पाकिस्तानी प्रशंसक इस बात से दुखी है।

इसी के साथ तमाम क्रिकेट विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर शाहीन अफरीदी को लेकर काफी बातचीत कर रहे हैं। अभी हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनुस ने कहा था कि पाकिस्तान के अलावा बाकी सभी टीमों के लिए यह अच्छी बात है कि शाहीन अफरीदी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। अब BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आगे आकर जवाब दिया है कि एकलौता खिलाड़ी ज्यादा फर्क नहीं ला सकता।

बता दें, भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल भी चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि शाहीन अफरीदी की चोट सभी लोगों के लिए बहस का कारण बनी हुई है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

उन्होंने पहले केएल राहुल और रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया और फिर विराट कोहली का विकेट लेकर भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया और पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 10 विकेट्स से अपने नाम किया।

इस प्रदर्शन के बावजूद सौरव गांगुली को लगता है कि शाहीन अकेले पाकिस्तान टीम को जीत नहीं दिला सकते हैं। इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता है कि एक खिलाड़ी फर्क ला सकता है। यह खेल टीमवर्क का है। हमारे पास भी जसप्रीत बुमराह नहीं है।

टी-20 प्रारूप में कोई भी टीम प्रबल दावेदार नहीं है: सौरव गांगुली

तमाम लोग भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि भारत के पूर्व कप्तान का मानना है कि एशिया कप को जीतने के लिए किसी भी टीम को प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि टी-20 प्रारूप में किसी भी टीम को प्रबल दावेदार नहीं कहा जा सकता। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि IPL 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) कप अपने नाम करेगी, लेकिन उन्होंने ऐसा कर दिखाया। यह प्रारूप ही सबसे अलग है।

आपके पास ठीक होने के लिए बहुत कम समय होता है। सौरव गांगुली को यह भी लगता है कि इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या की वापसी भारतीय टीम में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पांड्या ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की थी।

BCCI अध्यक्ष ने कहा कि, ‘ हार्दिक पांड्या के टीम में होने से गेंदबाजी डिपार्टमेंट को भी ज्यादा मदद मिलेगी। पिछले साल वो गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे, लेकिन इस बार वो फिट हैं और गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

close whatsapp