71वां शतक लगाने के बाद किंग कोहली को बूढ़े अंकल ने भी किया झुककर सलाम, वायरल हुआ वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

71वां शतक लगाने के बाद किंग कोहली को बूढ़े अंकल ने भी किया झुककर सलाम, वायरल हुआ वीडियो

विराट कोहली के इस शतक पर खेल जगत, बॉलीवुड, राजनीति से कई रिएक्शन आ रहे हैं।

Virat Kohli Fan Bowing. (Photo Source: Neal Caffrey/Twitter)
Virat Kohli Fan Bowing. (Photo Source: Neal Caffrey/Twitter)

1021 दिनों के लंबे इंतजार और 83 पारियों के बाद, विराट कोहलीआख़िरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 71 वां शतक दर्ज करने में कामयाब रहे। एशिया कप 2022 में सुपर-4 स्टेज में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली। विराट कोहली के इस शतक पर वैसे तो खेल जगत और बॉलीवुड से कई रिएक्शन आ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक खास रिएक्शन वायरल हो रहा है।

दरअसल विराट अपना शतक पूरा होने के बाद हसंते हुए अपनी फीलिंग्स को व्यक्त कर रहे थे। इस बीच कैमरे में एक स्पेशल पल कैद हो गया। दरअसल जब विराट कोहली अपने शतक का जश्न मना रहे थे, उस वक्त स्टैंड्स में खड़े एक बुजुर्ग विराट कोहली झुक कर सलाम कर रहे थे। इस बुजुर्ग के रिएक्शन को देखकर फैन्स सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।

पूर्व भारतीय कप्तान का शतक न केवल उनके लिए बल्कि दुनिया भर में उनके सभी फैंस के लिए बड़ी राहत थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकी पोंटिंग के 71 शतकों की बराबरी करते हुए, उनके इस अविश्वसनीय कारनामे के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर इसका जश्न मनाया। इस बीच कई पूर्व क्रिकेटरों के साथ-साथ दुनिया भर के क्रिकेट फैंस ने बल्लेबाज को बधाई दी।

यहां देखिए वो वीडियो

https://twitter.com/pantiyerfc/status/1567901555617062913

शतक लगाने के बाद विराट ने बताई अपनी फीलिंग्स

जब विराट ने भारत के लिए अपना पहला T20I शतक मनाने के बाद अपना हेलमेट उतारा, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान, एक हंसी थी। दिग्गज बल्लेबाज शतक लगाने के बाद अपनी फीलिंग्स को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, वह खुद सदमे में थे क्योंकि उन्हें खुद उम्मीद नहीं थी कि उनका 71वां शतक इस फॉर्मेट में आएगा। उन्होंने फिर अपनी पत्नी और बेटी वामिका को उनके अपार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

मैच के बाद कोहली ने कहा कि, “यह शतक 1000 शब्दों के लायक था, मैं अभी धन्य और आभारी हूं – पिछले ढाई वर्षों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। इन शतक से पहले वास्तव में बहुत सी चीजों को परिप्रेक्ष्य में रखा गया था। मैं शतक लगाने के बाद खुद चौंक गया था क्योंकि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं इस फॉर्मेट में शतक लगा पाऊंगा।”

close whatsapp