शतक के बाद रोहित शर्मा के पोस्ट ने मचाया बवाल, हार्दिक नहीं सहन कर पाए हिटमैन की बल्लेबाजी कमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

शतक के बाद रोहित शर्मा के पोस्ट ने मचाया बवाल, हार्दिक नहीं सहन कर पाए हिटमैन की बल्लेबाजी कमाल

कल के मुकाबले में देखने को मिला था डबल सुपर ओवर का रोमांच।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

अफगानिस्तान के खिलाफ कल हुआ आखिरी टी20 मैच को कप्तान रोहित शर्मा अपनी लाइफ में हमेशा याद रखेंगे, जिसके कई सारे कारण हैं। वहीं इस शानदार मैच के खत्म होने के बाद हिटमैन ने अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर लिखी है, जो शायद हार्दिक पांड्या को पसंद नहीं आएगी इस बार।

डबल सुपर के बाद आया मैच का नतीजा

जी हां, कल जिस भी क्रिकेट फैन ने टीम इंडिया और अफगानिस्तान का मैच नहीं देखा, उसे बड़ा दुख हो रहा होगा। जिसका कारण है इस मैच का रोमांच, जो डबल सुपर ओवर पर जाकर खत्म हुआ था। इस दौरान कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिले, सबसे पहले टीम इंडिया ने 212 रन बनाए तो अफगान टीम भी 212 रन ही बना पाई 20 ओवर में। उसके बाद पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया, लेकिन दूसरे सुपर ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद रवि को दी और उन्होंने टीम इंडिया के लिए जीत की कहानी लिख दी। वहीं मैच के बाद टीम इंडिया का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खिलाड़ियों ने बताया है कि वो सुपर ओवर के दौरान क्या सोच रहे थे।

कप्तान रोहित शर्मा का ये पोस्ट नहीं आएगा हार्दिक पांड्या को पसंद

*कल के मुकाबले में देखने को मिला था डबल सुपर ओवर का रोमांच।
*वहीं मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर।
*पोस्ट में थी मैच की कुछ तस्वीरें, अंग्रेजी में कैप्शन डाला और लिखा- LOVED IT
*साथ ही कल के मैच में रोहित के बल्ले से निकला था शानदार शतक भी।

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

डबल सुपर ओवर के बाद क्या बोले टीम इंडिया से सभी खिलाड़ी?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अफगान टीम की जमकर हो रही है तारीफ

दूसरी ओर कल अफगान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका आगाज उन्होंने गेंदबाजी से किया था। जिसके बाद बल्लेबाजी में भी इस टीम ने दम दिखाया, भले ही अफगान टीम मैच और सीरीज हार गई हो। लेकिन टीम के प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है, खासकर टीम की बल्लेबाजी काफी ज्यादा ही सुर्खियां बटोर ले गई इस सीरीज में।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?