एशिया कप 2022: ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

पाकिस्तान ने एशिया कप में भारत को साल 2014 के संस्करण में मात दी थी।

India vs Pakistan in 2021 T20 World Cup (Photo Source: Twitter)
India vs Pakistan in 2021 T20 World Cup (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 में सभी फैंस को जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है वह ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला। दोनों ही टीमों के बीच में 28 अगस्त को दुबई के मैदान पर यह अहम मैच खेला जाएगा। बता दें कि पिछली बार जब दोनों ही टीमों के बीच में इस मैदान पर मैच खेला गया था, तो वह टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में था और उसमें पाकिस्तानी टीम ने बाबर आजम की ही कप्तानी में 10 विकेट से उसे अपने नाम किया था।

हालांकि भारतीय टीम अब उस हार को भुलाने के साथ एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक अलग सोच के साथ मैदान पर उतरेगी। बता दें कि ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा तीसरी टीम हांगकांग की है। वहीं दोनों ही चिरप्रतिद्वंदियों के बीच में एशिया कप में 15 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें भारतीय टीम ने 8 मैच में जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 5 विकेट अपने नाम किए हैं।

पाकिस्तानी टीम ने भारतीय टीम को एशिया कप में आखिरी बार साल 2014 के संस्करण में मात दी थी। वहीं भारतीय टीम ने जहां एशिया कप को 6 बार अपने नाम किया है वहीं पाकिस्तान सिर्फ 2 बार ही एशिया की विजेता टीम बन सकी है।

मैच जानकारी:

एशिया कप 2022, ग्रुप-ए, पहला मैच – भारत बनाम पाकिस्तान

स्थान – दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

दिन और समय – 28 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिच रिपोर्ट:

दुबई के मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर पहले गेंदबाजी करना काफी अहम साबित होता है। जिसमें ओस का प्रभाव ना होने के बावजूद टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

संभावित अंतिम एकादश:

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तान

फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), खुशदिल शाह, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, उस्मान कादिर, शहनवाज दाहनी।

संभावित Dream11 टीम:

मोहम्मद रिजवान, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, बाबर आजम (कप्तान), लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), युजवेंद्र चहल, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

close whatsapp