टीम इंडिया का गब्बर अब बेटे को वीडियो कॉल पर देखने को है मजबूर
शिखर धवन ने हाल ही में फैन्स के साथ नई इंस्टा स्टोरी की शेयर।
अद्यतन - अगस्त 29, 2022 2:30 अपराह्न

टीम इंडिया के गब्बर यानी की शिखर धवन अभी क्रिकेट से दूर हैं, ऐसे में वो खाली समय में मजेदार रील्स बनाते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। इस बीच शिखर ने एक ऐसी स्टोरी पोस्ट कर दी है, जो एक बार के लिए तो आपको भी इमोशनल कर देगी। ये इंस्टा स्टोरी जुड़ी है धवन के बेटे से।
टीम इंडिया के गब्बर को नहीं मिलता अब बेटे का साथ
भले ही टीम इंडिया में गब्बर की धाक हो, लेकिन पर्सनल लाइफ में शिखर धवन के साथ चीजें सही नहीं है। कुछ समय पहले ही धवन का उनकी वाइफ के साथ तलाक हुआ है, जिसके बाद से उनका बेटा जोरावर अपनी मां आयशा मुखर्जी के साथ ऑस्ट्रेलिया चला गया है।
जब टीम इंडिया के गब्बर ने अपने बेटे को लगाया वीडियो कॉल…
*शिखर धवन ने हाल ही में फैन्स के साथ एक नई इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
*स्टोरी में बेटे जोरवार से वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट लगाया शिखर ने।
*टीम इंडिया के गब्बर बेटे से बात करते हुए हो रहे हैं काफी खुश।
*साथ ही धवन का बेटा जोरवार अब हो चुका पहले से बड़ा।
गब्बर की अपने बेटे से होती बात

कुछ समय पहले डाली थी एक इमोशनल रील
जी हां, कुछ समय पहले शिखर धवन ने एक इमोशनल रील इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो अपने बेटे से मिलने गए थे औ धवन उस समय काफी दिनों के बाद अपने बेटे से मिलने पहुंचे थे। इसी वीडियो को वो शेयर करने से रोक नहीं पाए थे और इमोशनल हो गए थे।