पाकिस्तान के खिलाफ भुवी की गेंदबाजी देख गौतम गंभीर ने बांधे उनकी तारीफों के पुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ भुवी की गेंदबाजी देख गौतम गंभीर ने बांधे उनकी तारीफों के पुल

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने की थी शानदार गेंदबाजी।

gautam gambhir and bhuvneshwar kumar (source-twitter)
gautam gambhir and bhuvneshwar kumar (source-twitter)

गौतम गंभीर का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार को अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए ज्यादा गति से गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं है। जब तक वो गेंद को स्विंग करा सकते हैं तबी तक उन्हें अपनी गति को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए।

बता दें, 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवरों में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। उनकी इस घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान 147 रन पर ढेर हो गई। भारत ने 148 रन के लक्ष्य को 5 विकेट रहते ही बना लिया।

स्टार स्पोर्ट्स में बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘भुवी अब कितने कमाल के गेंदबाज बन गए हैं। उनकी गेंद को स्विंग कराने की काबिलियत सच में कमाल की है। यह बहस चल रही थी कि भुवनेश्वर कुमार को अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहना है तो उन्हें 135-140 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी करनी होगी जो मुझे लगता है कि बिल्कुल बेकार बात है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘उनकी गेंदबाजी में देखा जा सकता है कि वह गेंद को स्विंग कराते हैं। जब तक वो नई गेंद को स्विंग कराते रहेंगे तब तक वो सफल होते रहेंगे। वो हमेशा से ही अंतिम ओवरों में घातक गेंदबाज साबित हुए हैं। कोई भी बल्लेबाज इस दुनिया का यह नहीं चाहता है कि उसे स्विंग गेंदबाजी का सामना न करना पड़े, खासतौर पर टी-20 प्रारूप में। उन्हें तेज गेंदबाजी से कोई परेशानी नहीं है।

भुवनेश्वर कुमार को हमेशा बल्लेबाजों को परेशान करते हुए देखा गया है: गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि, ‘भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग गेंदबाजी की वजह से बहुत ही खतरनाक गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर कुमार की सबसे बड़ी खासियत यही है कि चाहे आप उन्हें मुकाबले की पहली गेंद फेंकने को कहें या आखिरी, वो हमेशा बल्लेबाजों को अपनी लेंथ से परेशान करते रहेंगे।’

भुवनेश्वर कुमार अपनी सीमाओं को जानता है। माना कि वो मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जितने टैलेंटेड नहीं है लेकिन उन्हें अपनी सीमाओं के बारे में पता है और उसी के तहत वो गेंदबाजी करते हैं। भुवनेश्वर कुमार सच में कमाल के गेंदबाज हैं।

close whatsapp