रवींद्र जडेजा को जीवनदान मिलते ही विराट कोहली की ‘बच गए’ प्रतिक्रिया हुई वायरल; देखिए वीडियो
रवींद्र जडेजा एलबीडब्ल्यू आउट के फैसले पर राजी नहीं हुए, और तुरंत डीआरएस लेने का फैसला किया।
अद्यतन - Aug 29, 2022 3:54 pm

भारत ने 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से मात दी। यह भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला मनोरंजन का एक पूरा पैकेज था, हालांकि इस मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इसके अलावा, कैमरों में कैद हुई खिलाड़ियों की कई प्रतिक्रियाएं भी फैंस के लिए एक तरह से मनोरंजन का साधन ही रही।
दरअसल, यहां हम विराट कोहली की बात कर रहे हैं, जिन पर से कैमरे की नजरे हट ही नहीं रही थी, और मैच इतना तनावग्रस्त था कि इस दौरान कई बार भारतीय दिग्गज की प्रतिक्रियाओं ने दर्शकों को आकर्षित किया, लेकिन सबसे ज्यादा चित्त आकर्षित करने वाला वाकया तो तब हुआ जब सभी को लगा रवींद्र जडेजा आउट हो गए।
रवींद्र जडेजा के LBW आउट से बचने के बाद विराट कोहली की अनमोल प्रतिक्रिया हुई वायरल
यह नजारा दर्शकों को भारत की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिली, जब भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए 32 रन चाहिए थे। दरअसल, नसीम शाह ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को एक बड़ा झटका दें ही दिया था जब पाकिस्तान के युवा गेंदबाज ने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया और अंपायर ने भी अपनी सहमति व्यक्त करते हुए विकेट का सिग्नल देने के लिए अपनी उंगली उठाई।
हालांकि, रवींद्र जडेजा एलबीडब्ल्यू आउट के फैसले पर राजी नहीं हुए, और अनुभवी ऑलराउंडर ने तुरंत डीआरएस लेने का फैसला किया। रिप्ले से पता चला कि गेंद लेग-स्टंप के बाहर थोड़ी सी पिच हुई थी, नतीजन भारत के ऑलराउंडर आउट होने से बच गए, जिसके बाद भारतीय खेमे और प्रशंसकों ने राहत की सांस ली।
इस बीच, कैमरों ने भारतीय ड्रेसिंग रूम की प्रतिक्रियाओं को कैद लिया, जहां विराट कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। जैसे ही जडेजा को नॉटआउट दिया गया, कोहली ने राहत की सांस लेते हुए दोनों हाथों को अपने सिर पर रखते हुए “बच गए” बोलकर चिल्लाया और फिर प्रार्थना के इशारे के साथ आकाश की ओर देखा।
यहां देखिए वीडियो –
https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1564066756410626048?