एशिया कप 2022: दूसरी टीमें हमारे बारे में क्या सोचती हैं इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता: राशिद खान
हम बस अपना शत-प्रतिशत देना चाहते हैं और मुकाबले का मजा लेना चाहते हैं: राशिद खान
अद्यतन - Aug 30, 2022 2:27 pm

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने कहा है कि उनकी टीम को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की दूसरी टीम उनके बारे में क्या सोचती है। वो लोग सिर्फ इस बात पर ध्यान देते हैं कि वो अपने खेल को और बेहतर कैसे कर सकते हैं।
बता दें, एशिया कप 2022 सत्र के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से मात दी। उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत गई।
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले राशिद खान ने अपना बयान दिया। NDTV के हवाले से इस युवा स्पिन गेंदबाज ने कहा कि, ‘हम बस यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलें और युवा खिलाड़ियों को मौका दें। हम लोगों ने तमाम अलग-अलग लीग में हिस्सा लिया है, लेकिन हमारे लिए देश पहले हैं।
हम बस अपने अगले मुकाबले पर ध्यान लगाना चाहते हैं। जो पहले होना था वो हो गया, अब हमें आगे के बारे में सोचना चाहिए। ना तो ये हमारे हाथ में है और ना ही इससे हमें कोई फर्क पड़ता है कि विरोधी टीम हमारे बारे में क्या सोच रही है। वो चाहे हमें गंभीर रूप से ले या हमें हल्का समझे यह उनके ऊपर है।
Preparations in the AfghanAtalan camp are 🔛 in full force ahead of their 2nd game in the Asia Cup 2022 tomorrow against Bangladesh 🏏 #AfghanAtalan | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/774hNKV8Il
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 29, 2022
मैं कोई ऑलराउंडर नहीं हूं: राशिद खान
राशिद खान ने आगे कहा कि, ‘हम बस अपना शत-प्रतिशत देना चाहते हैं और मुकाबले का मजा लेना चाहते हैं। मैं कोई ऑलराउंडर नहीं हूं। एक खिलाड़ी जो गेंदबाजी कर सकता है और किसी भी क्रम में उतरकर बल्लेबाजी कर सकता है उसे ऑलराउंडर कहना बेहतर होगा। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो आपकी टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं जैसे हार्दिक पांड्या।
अगर आपकी टीम में हार्दिक पांड्या जैसा खिलाड़ी है तब आपके कप्तान के पास कई ज्यादा विकल्प हो जाते हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत की है और इसका रिजल्ट हम सब देख रहे हैं। उनकी कप्तानी में मैंने IPL खेला था और उन्होंने सच में काफी मेहनत की है। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि वो कमाल के खिलाड़ी है।