अच्छे बेटे की तरह परिवार को दुबई घूमा रहे हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है शेयर।
अद्यतन - सितम्बर 2, 2022 12:16 अपराह्न

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस समय अपने नाम की सनसनी फैला रखी है, एशिया कप इस बल्लेबाज के लिए बड़ा टूर्नामेंट साबित हो रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेली गई उनकी पारी ने बाकी गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा कर दिया है, इस बीच उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
सूर्यकुमार यादव ने कम समय में की अपनी जगह पक्की
घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं लंबे समय के इंतजार के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला और यादव ने इस मौके को भुनाते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
सूर्यकुमार यादव खेल के साथ-साथ परिवार को भी दे रहे हैं समय
*सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है शेयर।
*पोस्ट की तस्वीर में SKY अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
*माता-पिता और वाइफ के साथ इस वक्त दुबई में घूम रहे हैं सूर्य।
*कई खिलाड़ियों ने भी किया है SKY की तस्वीर पर कमेंट।
परिवार के साथ सूर्यकुमार यादव की कई तस्वीरें
मैच के बाद विराट कोहली ने जमकर की तारीफ
दूसरी ओर हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ SKY ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 6 छक्के लगाए थे, जिसके बाद विराट कोहली ने उनकी जमकर तारीफ की और उनको झुक कर सलाम किया। मैच के बाद BCCI ने दोनों की बातचीत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी फैन्स के साथ में शेयर किया था।