पाकिस्तान को अभी से सता रहा जसप्रीत बुमराह का डर! पूर्व क्रिकेटर ने दिया बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान को अभी से सता रहा जसप्रीत बुमराह का डर! पूर्व क्रिकेटर ने दिया बयान

वसीम अकरम ने कहा कि मेजबान टीम पर हमेशा अतिरिक्त दबाव रहता है।

Rohit Sharma and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter)

भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ 2 महीने बचे हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने इस मेगा टूर्नामेंट में भारत की संभावनों पर खुलकर बात की है।

अकरम ने कहा कि मोहम्मद शमी भारतीय टीम में एक प्रमुख खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के होने के बावजूद जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी से टीम इंडिया को काफी हद तक फायदा होगा।

बुमराह के होने से बड़ा डिफरेंस होगा- वसीम अकरम

अकरम ने रेडियो हांजी से बातचीत में कहा कि, बेशक… भारत के पास मोहम्मद शमी हैं, जो काफी प्रभावशाली हैं और ड्रीम बॉलर हैं, लेकिन बुमराह के फिट होने की जरूरत है। मुझे नहीं पता उनकी फिटनेस की स्थिति क्या है। लेकिन अगर वह ठीक हैं, तो यह एक बड़ा डिफरेंस होगा।

उनके पास वास्तव में जडेजा और अश्विन जैसे अच्छे स्पिनर और ऑलराउंडर हैं। देखते हैं कौन खेलता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में कुछ बहुत अच्छे प्लेयर आए हैं, लेकिन घरेलू मैदान के कुछ नुकसान भी होते हैं। 2011 में भारत ने ट्रॉफी जीती, लेकिन हमेशा एक्ट्रा दबाव बना रहता है। पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही है। अगर वे मेजबान होते, तो उन पर भी दबाव होता।

अकरम ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की टीम वेन्यू को लेकर चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने यह पहले भी कहा था। अगर मुझे एक निश्चित तारीख और स्थान पर खेलने के लिए कहा जाता है तो मुझे खेलना होगा। चाहे वह अहमदाबाद हो, चेन्नई हो, कोलकाता हो या मुंबई… इससे खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ता है। इसलिए बस खेलें और कुछ मत सोचे।

यह भी पढ़ें- पार्थिव पटेल ने कुलदीप यादव की तारीफों के बांधे पुल, कहा- सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ा प्लस हैं

close whatsapp