भुवनेश्वर कुमार खास ‘यॉर्कर’ से पाकिस्तान को रूला देंगे इस बार
टीम इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
अद्यतन - Sep 4, 2022 2:30 pm

एशिया कप में जो टीम इंडिया है, उसमें सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार है। अपनी स्विंग से ये गेंदबाज एक ओवर में ही मैच को पलटना जानता है, साथ ही भुवी के होने से युवा गेंदबाज भी उत्साह से लबरेज रहते हैं। इस बीच भुवी का एक वीडियो सामने आया है, जो ये दिखाने के लिए काफी है की वो पाक के खिलाफ खास तैयारी कर रहे हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने दोनों मैच में की धारदार गेंदबाजी
जी हां, भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप में 28 अगस्त को हुए मैच में कमाल कर दिया, जहां पाकिस्तान के खिलाफ इस गेंदबाज ने 4 विकेट अपने नाम किए और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में 3 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 1 विकेट लिया।
भुवनेश्वर कुमार बेहद खास तरीके से अभ्यास कर रहे हैं
*टीम इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
*वीडियो में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी कर रहे हैं नेट्स में अभ्यास।
*इस दौरान भुवनेश्वर कुमार खास तरीके से कर रहे थे यॉर्कर डालने का अभ्यास।
*अभ्यास पिच पर जूता रखकर भुवी करने में लगे थे यॉर्कर गेंदबाजी।
भुवनेश्वर कुमार की स्पेशल प्रैक्टिस आप भी देख लो
दिनों कुछ पहले ब्रेक पर मौज-मस्ती कर रही थी टीम इंडिया
कप्तान रोहित शर्मा को दिलानी होगी मजबूत शुरूआत
एक तरफ टीम इंडिया एशिया कप 2022 में लगातार जीत की कहानी लिख रही है, तो दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर अभी तक किसी की नजर नहीं गई है। हिटमैन एशिया कप में अभी तक फ्लॉप रहे हैं और अपने नाम के मुताबिक रन नहीं कर पा रहे हैं।