अर्शदीप के मामले में केंद्र सरकार हुई सख्त और विकिपीडिया को भेजा नोटिस
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का कैच छोड़ दिया जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - सितम्बर 6, 2022 4:51 अपराह्न

एशिया कप 2022 में सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों 5 विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। इसी में उनके विकिपीडिया पेज पर भी छेड़छाड़ कर वहां पर खालिस्तानी लिख दिया गया था। जिसके बाद भारत सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए 6 सितंबर को विकिपीडिया को नोटिस जारी कर दिया है।
बता दें के पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की थी। लेकिन अहम समय पर उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी आसिफ अली का एक आसान सा कैच छोड़ दिया जिसके बाद वहां से पूरी तरह पाक टीम ने इस मैच में टीम इंडिया को किसी तरह का मौका नहीं दिया और मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया।
इस कैच को छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप को लेकर काफी गंदी तरह से कमेंट्स लगातार देखने को मिले जिसमें उनके विकिपीडिया पेज को खालिस्तानी से जोड़ दिया गया। जिसके चलते अब भारत सरकार ने इस मामले पर एक्शन लिया है।
भारत सरकार ने 5 सितंबर को विकिपीडिया को नोटिस जारी किया है वहीं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट करते हुए इस मामले में लिखा कि, भारत में संचालित कोई भी मध्यस्थ इस प्रकार की गलत सूचना (ए) एन (डी) को उकसाने के लिए जानबूझकर प्रयास (ए) एन (डी) उपयोगकर्ता को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दे सकता है – सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट की हमारी सरकार की अपेक्षाओं का उल्लंघन करता है।
विकिपीडिया ने कहा कि हमने गलत जानकारी को तुरंत हटा दिया
विकिमीडिया फाउंडेशन जिसका संचालन विकिपीडिया करत है उन्होंने अपने जबाव में कहा कि, विकिमीडिया फाउंडेशन को भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज से हुई छेड़छाड़ से अवगत कराया गया है।”
जिसमें अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर 4 सितंबर को कुछ गलत जानकारी के साथ उसे एडिट किया गया था। जिसके तुरंत बाद हमारे विकिपीडिया के स्वयंसेवियो ने उसे तुरंत ही सही कर दिया। अब इंग्लिश में मौजूद विकिपीडिया पेज को हमने सुरक्षित करने के लिए सिर्फ भरोसेमंद यूजर्स को उस पेज का एडिट अधिकार दिया है।