अब भारत की टीवी अभिनेत्री हुई तेज गेंदबाज नसीम शाह की दीवानी!
नसीम शाह ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर में दिलाई है जीत।
अद्यतन - Sep 9, 2022 3:27 pm

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के लिए सिर्फ एक मैच ने सब कुछ बदल दिया, अफगान टीम के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 2 छ्क्के मारे थे और उसके बाद से दुनिया भर में नसीम का नाम ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में भी इस खिलाड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है, साथ ही इसी कड़ी में शाह के लिए एक स्पेशल ट्वीट सामने आया है।
तेज गेंदबाज नसीम शाह हो गए थे बेकाबू
दूसरी ओर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान ऐसा लग रहा था कि, पाकिस्तान टीम हार जाएगी। लेकिन सबसे आखिरी में बल्लेबाजी करने ने आए नसीम शाह ने लागातर 2 छक्के लगाए, जिसके बाद वो काफी बेकाबू हो कर जश्न मानने लग गए थे।
भारत की अभिनेत्री का आया तेज गेंदबाज नसीम शाह पर दिल!
*तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर में दिलाई है जीत।
*इस जीत के बाद भारत की टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने किया शाह के लिए ट्वीट।
*ट्वीट कर सुरभि ने लिखा- पाकिस्तान के पास सच में हीरा खिलाड़ी है।
*अभिनेत्री का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो चुका है।
पाकिस्तान के नसीम शाह को लेकर किया गया ये वायरल ट्वीट
Pakistan has definitely got a gem…#NaseemShah 💯#AsiaCup2022
— Surbhi Jyoti (@SurbhiJtweets) September 7, 2022
इस खिलाड़ी ने लिया एक बहुत बड़ा फैसला
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन का वीडिया शेयर किया था, जिसमें हसनैन ने नसीम को हमेशा के लिए 2 छक्के मारने वाला बल्ला दे दिया है और अब इस बल्ले को ये खिलाड़ी ऑक्शन के जरिए बेचने की तैयारी कर रहा है।