बांग्लादेश ए और इंडिया ए के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट मुकाबले को लेकर जाने सब कुछ
29 नवंबर से इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है।
अद्यतन - Dec 3, 2022 2:53 pm

29 नवंबर से इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है। पहला अनौपचारिक टेस्ट मुकाबला शेख कमल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2 दिसंबर तक खेला जाएगा।
बता दें, इस अनौपचारिक टेस्ट सीरीज की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है। विकेटकीपर के रूप में भारतीय मैनेजमेंट ने उपेंद्र यादव को दल में शामिल किया गया है। इनके अलावा यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान और नवदीप सैनी को भी दल में शामिल किया गया।
वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश ए टीम की कप्तानी मोहम्मद मिथुन को सौंपी गई है। इनके अलावा मोसाद्देक हुसैन, नजमुल हुसैन शांतो और शोरफुल इस्लाम भी इंडिया ए के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों टीमें काफी अच्छी हैं और इस पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में काफी मनोरंजन देखने को मिलेगा। तमाम प्रशंसक भी पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2015 में इन दोनों टीमों के बीच आखिरी अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें इंडिया ए ने एक पारी और 32 रन से जीत दर्ज की थी। इस बार भी इंडिया ए टीम बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे और इस अनौपचारिक सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगे। बता दें, यह अनौपचारिक टेस्ट सीरीज बांग्लादेश क्रिकेट के यूट्यूब चैनल में भी लाइव स्ट्रीम होगी।
यह रही दोनों टीमें:
इंडिया ए टीम:
यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), यश ढुल, जयंत यादव, मुकेश कुमार, अतित शेठ, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, रोहन कुन्नुम्मल
बांग्लादेश ए टीम:
मोमिनुल हक, शादमान इस्लाम, नजमुल हुसैन शंटो, मोहम्मद मिथुन (कप्तान और विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, खालिद अहमद, तौहीद हृदोय, शोरिफुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, जकर अली, सुमोन खान, रेजौर रहमान राजा।
मैच डिटेल:
बांग्लादेश ए बनाम इंडिया ए का पहला अनौपचारिक टेस्ट मुकाबला:
वेन्यू: शेख कमल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कॉक्स बाजार, बांग्लादेश
दिनांक और समय: 29 नवंबर, सुबह: 9 बजे
लाइव स्ट्रीम की डिटेल: बांग्लादेश क्रिकेट यूट्यूब चैनल