पाकिस्तान और अफगानिस्तान प्रशंसकों के बीच शारजाह में हुई झड़प पर निखिल चोपड़ा, विजय दहिया ने अपनी राय दी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान प्रशंसकों के बीच शारजाह में हुई झड़प पर निखिल चोपड़ा, विजय दहिया ने अपनी राय दी

पाकिस्तान ने गलत कारणों से चर्चित मैच में अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर एशिया कप 2022 के फाइनल में जगह बनाई थी।

Nikhil Chopra and Vijay Dahiya (Image Source: CT/Twitter)
Nikhil Chopra and Vijay Dahiya (Image Source: CT/Twitter)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 7 सितंबर को खेला गया एशिया कप 2022 का सुपर फोर मैच मैदानी प्रदर्शन से लेकर खिलाड़ियों के बीच वाद-विवाद और दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच अशोभनीय हाथापाई को लेकर जमकर चर्चा में रहा।

पाकिस्तान के इस मुकाबले को एक विकेट से जीतने से पहले आसिफ अली और फरीद अहमद के बीच मैदान पर हाथापाई होते-होते रह गई, जिसके लिए आईसीसी ने उन्हें दंडित भी किया, तो वहीं मैच के समापन के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के समर्थकों का भयावह रूप देखने को मिला।

एशिया कप 2022 के इस सुपर फोर मैच के बाद दोनों टीमों के समर्थकों के बीच अशोभनीय झड़प की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए, जहां अफगानिस्तान प्रशंसक पाकिस्तान समर्थकों को पीटते हुए, उन्हें गालियां देते हुए और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में तोड़फोड़ करते हुए नजर आए।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान प्रशंसकों के बीच शारजाह में हुई झड़प

इस घटना के बाद कई दिग्गजों ने अफगान प्रशंसकों की जमकर आलोचना की, क्योंकि वे अपनी टीम की हार के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और स्टेडियम की चीजें तोड़-फोड़ कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस बीच, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा और विजय दहिया ने इस घटना पर अपनी राय दी है।

निखिल चोपड़ा ने क्रिकट्रैकर के बैटब्रिक्स7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति शो पर कहा: “मैं हैरान होने के साथ-साथ आश्चर्यचकित भी था कि क्रिकेट में इस तरह की चीजें हो रही हैं  और इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा हैं। आपने ऐसी घटनाएं अक्सर फुटबॉल में देखा होगा, जहां प्रीमियर लीग के मैचों में फैंस आपस में एक-दूसरे से भिड़ते रहते हैं। अपनी-अपनी टीमों को लेकर न केवल खिलाड़ी भावुक होते हैं, बल्कि प्रशंसक भी बहुत भावुक होते हैं। लेकिन उन्हें अपनी ऊर्जा को नकारात्मकता में नहीं बदलना चाहिए और अपने गुस्से का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।”

विजय दहिया ने क्रिकट्रैकर के शो पर कहा: “अफगानिस्तान एक उभरती हुई टीम है, और उनके बहुत सारे समर्थक हैं। हर कोई उन्हें कम क्षमता वाली टीम समझता है, और वे उनकी जीत की उम्मीद करता है। इसलिए टीम को लेकर हो रही कोई भी नकारात्मक बातें उनके फैंस को पसंद नहीं आएगी, और वे अपना गुस्सा जाहिर करेंगे।”

close whatsapp