WTC 2023-25 Updated Points Table: इंग्लैंड से हारकर आखिरी पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान, भारत अभी भी नंबर एक
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 47 रनों के अंतर से धूल चटाई।
अद्यतन - अक्टूबर 11, 2024 3:48 अपराह्न

WTC 2023-25 Updated Points Table- तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों के अंतर से मात दी। इस जीत से इंग्लैंड को पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फायदा नहीं हुआ है, लेकिन इससे पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान हुआ है। पाकिस्तान की यह मौजूदा WTC पॉइंट्स टेबल में 8 मैचों में छठी हार है और इस हार के बाद टीम सबसे नीचे 9वें पायदान पर खिसक गई है।
अब पाकिस्तान से बदतर हालत मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स (WTC) टेबल में किसी की नहीं है। पाकिस्तान के खाते में अब महज 16.67 प्रतिशत अंक ही है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड के 45.59 प्रतिशत अंक हो गए हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल में टीम चौथे स्थान पर ही बनी हुई है। इंग्लैंड के ऊपर श्रीलंका है, जिनके खाते में 55.56 प्रतिशत अंक है।
वहीं टॉप-2 में भारत के साथ गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया मौजूद है। टीम इंडिया सर्वाधिक 74.24 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, तो ऑस्ट्रेलिया 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। पॉइंट्स टेबल के ताजा हालात को देखकर ऐसा लग रहा है कि, WTC का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा सकता है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद और आगा सलमान के शतकों के दम पर 556 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के तिहरे शतक और जो रूट के दोहरे शतक की मदद से 823 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। पहली पारी के बाद 267 रनों की बढ़त हासिल करने वाली इंग्लैंड की टीम ने मेजबानों को दूसरी पारी में 220 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लैंड ने यह मैच पारी और 47 रनों के अंतर से जीता।
WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल
| नंबर | टीम | मैच खेले | जीते | हारे | ड्रॉ | अंक | जीत प्रतिशत |
| 1 | भारत | 11 | 8 | 2 | 1 | 98 | 74.24 |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया | 12 | 8 | 3 | 1 | 90 | 62.5 |
| 3 | श्रीलंका | 9 | 5 | 4 | 0 | 60 | 55.55 |
| 4 | इंग्लैंड | 17 | 9 | 7 | 1 | 93 | 45.59 |
| 5 | साउथ अफ्रीका | 6 | 2 | 3 | 1 | 28 | 38.89 |
| 6 | न्यूजीलैंड | 8 | 3 | 5 | 0 | 36 | 37.5 |
| 7 | बांग्लादेश | 8 | 3 | 5 | 0 | 33 | 34.38 |
| 8 | वेस्टइंडीज | 9 | 1 | 6 | 2 | 20 | 18.52 |
| 9 | पाकिस्तान | 8 | 2 | 6 | 0 | 16 | 16.67 |