पाकिस्तान की हार झेल नहीं पा रहे मशहूर यूट्यूबर मोमिन साकिब - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान की हार झेल नहीं पा रहे मशहूर यूट्यूबर मोमिन साकिब

वीडियो में देखा जा सकता है कि मोमिन किसी गार्डन या पार्क पर मायूस होकर चल रहे हैं और पीछे 'तेरे नाम' मूवी का गाना बज रहा है।

Momim Saqib (Pic Source-Twitter)
Momim Saqib (Pic Source-Twitter)

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया है। वो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की विजेता हैं। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल मैच में 5 विकेट से मात दी और यह कप अपने नाम किया।

पाकिस्तान की इस हार के बाद मशहूर यूट्यूबर मोमिन साकिब ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की जिसमें वो काफी दुखी दिख रहे है। यह वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में साझा की।

यह रही वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

वीडियो में देखा जा सकता है कि मोमिन किसी गार्डन या पार्क पर मायूस होकर चल रहे हैं और पीछे ‘तेरे नाम’ मूवी का गाना बज रहा है। मोमिन को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘हार गए ठीक है, लेकिन क्यों हारे इस पर बात जरूर होगी, जरूर होगी।’

बता दें, पूरे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मोमिन को ऑस्ट्रेलिया में ही देखा गया है। उन्होंने पाकिस्तान का एक भी मुकाबला नहीं छोड़ा।

फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दी मात

फाइनल मुकाबले की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए। टीम की ओर से शान मसूद ने 28 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान बाबर आजम ने 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली।

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 14 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 15 रन ही बना पाए। शादाब खान ने 14 गेंदों में दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा आदिल राशिद और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। बेन स्टोक्स ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट झटका।

महज 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत भी बेहद खराब रही। एलेक्स हेल्स मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिल साल्ट भी 9 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन ही बना पाए। हालांकि कप्तान जोस बटलर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 17 गेंदों में 26 रन बनाए।

बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 52* रन की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा मोईन अली ने 13 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 23 गेंदों में एक चौके की मदद से 20 रन बनाए।

close whatsapp