‘किस बात का आराम मिला है’- वनडे सीरीज से आराम मिलने के बाद फैंस ने रोहित शर्मा को कुछ इस तरह से किया ट्रोल
वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम की अगुआई करेंगे।
अद्यतन - जुलाई 6, 2022 6:43 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। इस सीरीज के लिए जब फैंस ने रोहित शर्मा का नाम टीम से गायब देखा तो सभी हैरान हो गए। भारतीय ऑल-फॉर्मेट कप्तान, जो इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए टेस्ट मैच और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर थे, उन्हें फिर से आराम दिया गया है।
रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत जैसे सीनियर टीम के खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है। इस दौरे पर भारतीय टीम का नेतृत्व शिखर धवन करेंगे, जो पांच महीने से अधिक के अंतराल के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही आखिरी वनडे मैच खेला था।
मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के समापन के बाद से रोहित शर्मा ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंका सीरीज खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था लेकिन वहां भी 35 वर्षीय रोहित शर्मा का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा था।
दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भी रोहित शर्मा को आराम दिया गया था
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान उन्हें आराम दिया गया था और केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन चोट के कारण वो भी सीरीज से बाहर हो गए थे। अंततः ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी। उस सीरीज की शुरुआती दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था वहीं अगले दो मुकाबलों में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की थी। लेकिन बारिश की वजह से आखिरी मैच रद्द हो गया था और सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म किया।
रोहित शर्मा अगली बार आगामी टी-20 और वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस दौरे के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होगी। शर्मा, भारतीय कप्तान होने के बावजूद, लगातार क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। उनके इस फैसले से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का ऐलान होने के बाद यहां देखिए फैंस के रिएक्शन
What has made @ImRo45 very tired, to take rests at this frequency??? #RohitSharma https://t.co/cbdSoL3WuN
— Shahul Hameed (@shahul0701) July 6, 2022
I think BCCI is looking for backups for players like Rohit,Kohli and Dhawan in ODI WC 2023 in India.
If these senior players doesnot play well prior to WC we might see one or two of them missing out from squad.#INDvENG #RohitSharma— Geofinn_12 (@12Geofinn) July 6, 2022
https://twitter.com/The_Peace_Point/status/1544637394594410496?s=20&t=e2mEiodBuXgehwdHMxaPSQ
I don't understand the point of resting those players…how much rest u need yaar…u haven't played SA series and u miss lot of small series…Kohli and Rohit are at the flag end of their careers..u should play games man… totally disappointed #bcci #Kohli #RohitSharma
— Bhargav (@Bhargav78264) July 6, 2022
https://twitter.com/kmvi16/status/1544637377230290944?s=20&t=6o-mkUzTh0DFqrtUcwsO6g
Agree Or Die But From Last One Decade ODI Format Is Nothing Without Rohit Sharma & Virat Kohli
More Than 50% Of Team's Runs They Scored #RohitSharma #ViratKohli— Aryan (@CrazyHitmanFan) July 6, 2022
We want rohit .. #RohitSharma
— Jagadeesh Lavu (@jagadeeshlavu45) July 6, 2022
#shameonbcci successfully destroying rohit career .. #RohitSharma #India
— Jagadeesh Lavu (@jagadeeshlavu45) July 6, 2022
This looks like the end of Rohi-Rat era, and also the era of dominance of Indian cricket sadly.😔#RohitSharma #ViratKohli #BCCI pic.twitter.com/aPxeYYPaXU
— Vᴀʀᴀᴅ⁴⁵ 🇮🇳 (@Varad_045) July 6, 2022
The selectors have done the unthinkable …
My TL is filled with Rohit and Virat fanboys coming together and slamming the two for resting 🙌🙌#RohitSharma #ViratKohli #CricketTwitter #India
— Anuj Nitin Prabhu (@APTalksCricket) July 6, 2022
Resting all main players and expecting them to perform for the upcoming major tournaments. #BCCI is pushing Indian team to another group stage exit.
Only 3 months for the T20 WC. Enough of this new fancy shit.#TeamIndia #ViratKohli#BCCI #RohitSharma #WIvsIND
— vaisakh satheesh (@vaisakh_____s) July 6, 2022
#RohitSharma has missed more games as captain then he has played in for #India since taking over the leadership role #BCCI
— Ronald Chettiar (@chirpyronny) July 6, 2022