'वो जानते हैं कि उनका हनीमून पीरियड खत्‍म हो चुका है'- राहुल द्रविड़ को लेकर बोले सबा करीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वो जानते हैं कि उनका हनीमून पीरियड खत्‍म हो चुका है’- राहुल द्रविड़ को लेकर बोले सबा करीम

राहुल द्रविड़ के लिए अहम समय है क्‍योंकि आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट्स होना है।

Rahul Dravid & Saba Karim (Image Source: Twitter)
Rahul Dravid & Saba Karim (Image Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि भारत के एशिया कप से जल्दी बाहर होने के बाद और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन करने लिए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पर काफी दबाव होगा।

रोहित शर्मा एंड कंपनी हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज जीतने में कामयाब रही थी, लेकिन वे संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप में उस प्रदर्शन को दोहराने में विफल रहे। सुपर-4 चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद भारत को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

राहुल द्रविड़ के लिए यह बहुत ही नाजुक समय है- सबा करीम

सबा करीम ने स्‍पोर्ट्स 18 के शो स्‍पोर्ट्स ओवर द टॉप पर बातचीत करते हुए कहा कि, “राहुल द्रविड़ भी जानते होंगे कि उनका हनीमून पीरियड खत्‍म हो चुका है और उन्‍होंने एलकेमिस्‍ट बनने का अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास किया। मगर अब तक इसका सकारात्‍मक परिणाम देखने को नहीं मिला है। यह राहुल द्रविड़ के लिए अहम समय है।”

पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने कहा कि द्रविड़ तभी संतुष्ट होंगे जब भारत आगामी ICC आयोजनों, यानी T20 वर्ल्ड कप 2022 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन करेगा। भारत ने 2013 (चैंपियंस ट्रॉफी) के बाद से कोई ICC खिताब नहीं जीता है।

करीम ने आगे कहा कि, “टी20 वर्ल्‍ड कप आने वाला है। अगले साल वनडे वर्ल्‍ड कप होना है। यह दोनों आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स हैं। अगर भारत यह दोनों चैंपियनशिप्‍स जीत जाता है तो जिस तरह के इनपुट उन्‍होंने टीम को दिए हैं, उससे राहुल द्रविड़ संतुष्‍ट होंगे। देखिए राहुल द्रविड़ इतने समझदार हैं कि वो भारतीय टीम के अपने सफल कार्यकाल को तभी डिफाइन कर पाएंगे जब भारत आईसीसी इवेंट्स जीते और दूसरा सेना देशों में टेस्‍ट सीरीज जीतना शुरू करें।”

close whatsapp