IND v SL: 216 रनों का लक्ष्य हासिल करने में टीम इंडिया के छूटे पसीने, जैसे-तैसे मिली भारत को जीत
पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों पर सिमट गई थी श्रीलंकाई टीम।
अद्यतन - Jan 12, 2023 9:31 pm

कोलकाता में तीन मैचों की सीरीज (IND v SL) का दूसरा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। मुकाबले की बात करें तो भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 43.2 ओवर में 219/6 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।
श्रीलंकाई बल्लेबाज इस मैच में रहे पूरी तरह से फ्लॉप
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और 29 के स्कोर पर श्रीलंका ने अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद अपना डेब्यू मैच खेल रहे नुवानिन्दु फर्नांडो ने कुसल मेंडिस (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया और यहां तक श्रीलंकाई टीम बड़ी स्कोर बनाने की ओर देख रही थी।
नुवानिन्दु अर्धशतक जड़ने में सफल रहे और 50 रन बनाकर 118 के स्कोर पर रन आउट हुए। 23वें ओवर में कुलदीप यादव ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार शतक जमाया था उनको आउट कर बड़ा झटका दिया। शनाका 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, इसके बाद चरिथ असलंका ने 15 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज जैसे दुनिथ वेल्लालेग (32), वानिन्दु हसरंगा (21) और चमिका करुणारत्ने (17) ने उपयोगी पारी खेली। अंत में कसुन रजिथा भी 17 रन बनाकर नाबाद रहे और जैसे तैसे श्रीलंकाई टीम 215 रन बनाने में कामयाब रही। भारत की ओर से मोहममद सिराज और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं उमरान मलिक ने भी 2 विकेट निकाला।
केएल राहुल और हार्दिक की साझेदारी ने दिलाई टीम इंडिया को जीत
जब बारी आई लक्ष्य का पीछा करने की तो टीम इंडिया की शुरुआत भी कुछ अच्छी नहीं रही। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने 33 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। देखते ही देखते 86 के स्कोर तक भारत शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का विकेट गंवा चुका था।
यहां से टीम इंडिया को एक अच्छी पार्टनरशिप की जरुरत थी और ऐसे में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 75 रन जोड़े और मैच में टीम इंडिया की वापसी करवाई। हालांकि हार्दिक टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। लेकिन अंत में केएल राहुल की 64 रनों की पारी के बदौलत भारत इस मैच को आसानी से जीतने में कामयाब रहा।
मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
#KLRahul𓃵 be like pic.twitter.com/QY9LvNKaYm
— Cricket trolls (@Divyans28919272) January 12, 2023
KL rahul haters right now #INDvSL pic.twitter.com/QlHeqpt2q3
— memes_hallabol (@memes_hallabol) January 12, 2023
https://twitter.com/iamyashgodara77/status/1613556096274399237?s=20&t=meJOU3rD75WWD4tfXnMXEA
KL Rahul in 2nd ODI match be like🔥
Well played #KLRahul𓃵 💪 pic.twitter.com/cQagOwGarA— Ashutosh Srivastava 🇮🇳 (@sri_ashutosh08) January 12, 2023
They Said:- We Have @dasunshanaka1 in middle
I Said:- We Have @klrahul in middle
❤️🙏🏻
Mashallah ❤️#INDvSL #CricketTwitter #KLRahul𓃵 pic.twitter.com/sglEKQ1JqW— Tas 🪻 (@Tasshere) January 12, 2023
https://twitter.com/troll__45/status/1613559640272343041?s=20&t=ckLV2-BXMCQd93-2_drEJQ
Well played @klrahul 🔥🔥👏👏#INDvsSL
— Rohan (@Rohan8683) January 12, 2023
#Babar #Rizwan करे तो Harassment, #Rahul करे तो Flirt😂😂#INDvsSL
— Prince Cricket Times (@TimesCricket20) January 12, 2023
Aaj ODI bhi test jaisa laga 😖
Pura boring match bana diya.#INDvsSL— Pranjal Landge (@LandgePranjal) January 12, 2023
40 overs keeping + 30+ overs batting
Your patience @Klrahul Take a bow 🫡🫡♥️🫂#KLRahul𓃵 #INDvsSL pic.twitter.com/pO2aEYwWmb— Nikhil_Prince🚲 (@Nikhil_Prince01) January 12, 2023
A solid fifty from KL Rahul 👏#KLRahul𓃵 #INDvsSL
— Rahul raj⚡ (@RahulrajRout) January 12, 2023
Congrats team India for series win. #INDvsSL
— MANOJ KUMAR (@Acentaurian) January 12, 2023
Great comeback of @klrahul #INDvsSL
— Alcyoneus (@kipa069) January 12, 2023
I think Kuldeep should get Man of the match but sadly I'm pretty sure, Kele Rahul will get that.#INDvsSL
— आचार्य जी (@gurugrameen) January 12, 2023