भारत बनाम श्रीलंका के बीच में होने वाले तीसरे टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
श्रेयस अय्यर का दूसरे टी-20 मुकाबले में शानदार फॉर्म देखने को मिला था।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 27, 2022 4:54 अपराह्न

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआत 2 मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए पहले ही सीरीज को अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद धर्मशाला के मैदान पर खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले को लेकर भारतीय टीम की एकादश में कई बदलाव भी देखने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इस टी-20 सीरीज में अभी तक मध्यक्रम में खेलने वाले श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है।
भारतीय टीम ने इस टी-20 सीरीज के पहले मैच को 62 रनों से अपने नाम किया था। वहीं इसके बाद दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंकाई पारी को 183 रन पर रोकने के साथ टीम इंडिया ने इस मुकाबले को भी 7 विकेट से अपने नाम किया जिसमें श्रेयस अय्यर के बल्ले से बेहतरीन पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 44 गेंदों में 77 रन बनाने के साथ प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब भी अपने नाम किया।
मैच जानकारी:
तीसरा टी-20 मैच – भारत बनाम श्रीलंका
स्थान – हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम, धर्मशाला
दिन और समय – 27 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
धर्मशाला के मैदान की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को मदद मिलते हुए देखी जा सकती है। वहीं लक्ष्य का पीछा करना आसान काम होगा।
इंजरी अपडेट
इस मैच को लेकर इंजरी अपडेट पर बात की जाए दूसरे टी-20 मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी इशान किशन और श्रीलंकाइ खिलाड़ी दिनेश चांदिमल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनके खेलने पर संदेह की स्थिति है।
संभावित अंतिम एकादश
भारत
तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की जाए तो उसमें बदलाव साफतौर पर देखने को मिलेंगे। इसमें इशान किशन की जगह पर मयंक अग्रवाल को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं गेंदबाजी में आवेश खान और रवि बिश्नोई को भी शामिल किया जा सकता है।
संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई।
श्रीलंका
अभी तक इस टी-20 सीरीज में श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों की तरफ से निराशाजनक प्रदर्शन देखने का मौका मिला है। जिसमें वानिन्दु हसरंगा की कमी साफतौर पर देखने को मिली है। हालांकि तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंकाई टीम की कोशिश अपने सम्मान को बचाने की होगी।
संभावित एकादश – पथुम निशांका, कामिल मिसारा, चरिथ असालंका, दनुष्का गुनाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दसुन शनाका (कप्तान), चामिका करुणारत्ने, दुष्मांता चामिरा, प्रवीण जयाविक्रमे, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा।
संभावित Dream11 टीम:
संजू सैमसन, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), दनुष्का गुनाथिल्का, श्रेयस अय्यर, चरिथ असालंका, पथुम निसांका, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल (उप-कप्तान), दुष्मांता चामीरा।