भारत पहुंचते ही भगवान की शरण में पहुंचे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहुंच चुके हैं अपने-अपने घर।
अद्यतन - सितम्बर 10, 2022 3:25 अपराह्न

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सहित कई खिलाड़ी पूरी तरह इस टूर्नामेंट में फेल रहे। वहीं अपने आखिरी सुपर-4 के मैच को खेलने के अगले ही दिन टीम भारत लौट आई थी, इस कड़ी में SKY ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी एक अपडेट शेयर की थी।
कुछ खास नहीं रहा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए टूर्नामेंट
दूसरी ओर एशिया कप 2022 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए कुछ नहीं रहा, सिर्फ हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ इस खिलाड़ी के बल्ले से रन निकले और बाकी के मैचों में वो फ्लॉप ही साबित हुए।
भगवान दूर करेंगे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की टेंशन
*टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहुंच चुके हैं अपने-अपने घर।
*इस दौरान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने लगाई इंस्टा स्टोरीय।
*इंस्टाग्राम स्टोरी की इस तस्वीर मे भगवान की पूजा कर रहे हैं सूर्य।
*SKY ने थोड़े अलग तरह के कपड़े पहन रखे हैं तस्वीर में।
बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तस्वीर

अपने परिवार के साथ SKY
टीम इंडिया ने किया काफी ज्यादा निराश
साल 2018 में जब एशिया कप खेला गया था, तब भी टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे और टीम ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। लेकिन इस बार टीम के प्रदर्शन ने काफी ज्यादा निराश किया, इस दौरान टीम सुपर 4 में लगातार 2 मुकाबले हार गई और टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच पाई।
कोहली लौट आए हैं अपने पुराने रंग में
वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं, जहां उन्होंने अफगान टीम के खिलाफ शतक लगाया और इससे पहले भी उन्होंने अर्धशतक लगाए थे।