हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा

“नहीं, रोहित से कोई बात नहीं हुई”- MI में चल रहे कप्तानी विवाद को लेकर हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी।

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस (MI) के नए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले फ्रेंचाइजी के कप्तानी बदलाव को लेकर हो रहे विवाद पर खुलकर बात की। बता दें कि हार्दिक पिछले दो सीजन से गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे। लेकिन IPL 2024 के ऑक्शन से ठीक पहले गुजरात टाइटंस ने उन्हें मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड कर लिया।

वहीं अब मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया। पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस 24 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत करेंगे। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हार्दिक पांड्या से एमआई में लौटने के बाद से रोहित के साथ उनकी बातचीत के बारे में पूछा गया।

रोहित शर्मा के साथ अपने बॉन्ड को लेकर बोले हार्दिक पांड्या

इसका जवाब देते हुए, ऑलराउंडर ने कहा कि, चूंकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार ट्रैवल कर रहे थे, इसलिए उनकी रोहित से कुछ खास बातचीत नहीं हुई थी। बता दें कि, कप्तानी की भूमिका संभालने के बाद मुख्य कोच मार्क बाउचर के साथ हार्दिक की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी।

हार्दिक ने कहा, “मुझे पता है कि पूरे सीजन रोहित शर्मा का हाथ मेरे कंधों पर रहेगा। मैंने उनकी कप्तानी में करीब दस साल तक खेला है, इसमें कोई अजीब बात नहीं है।” इसी बीच एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि, “क्या MI का कप्तान बनने के बाद से आपकी रोहित शर्मा से बातचीत हुई है?” इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, “हां भी और नहीं भी। क्योंकि वह लगातार ट्रैवल कर रहे हैं।”

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा

close whatsapp