IPL 2024: सैम करन की कप्तानी में भी PBKS का बुरा हाल, 10 ओवर के भीतर गंवाए 4 महत्वपूर्ण विकेट
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2024 8:50 अपराह्न

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और पंजाब किंग्स ने आठ ओवर के भीतर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है और पंजाब के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। बता दें, इस मैच में पंजाब टीम की ओर से उनके रेगुलर कप्तान शिखर धवन नहीं खेल रहे हैं। शिखर धवन की जगह टीम में शामिल हुए Atharv Taide राजस्थान के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। जॉनी बेयरस्टो भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 15 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार हुए।
आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह में 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। अभी तक राजस्थान टीम की ओर से आवेश खान, केशव महाराज और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट झटका। राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के खिलाफ शुरुआत तो काफी अच्छी की है। हालांकि अगर मेजबान को यह मैच जीतना है तो उन्हें बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।
सैम करन भी 6 रन के निजी स्कोर पर हुए आउट
इस मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे सैम करन भी अपनी टीम को मुश्किल स्थिति पर छोड़कर आउट हो गए। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मात्र 6 रन बनाए और केशव महाराज को अपना विकेट दे दिया। पंजाब इस समय काफी मुश्किल स्थिति में है।
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आईपीएल 2024 में 5 मैच खेले हैं जिसमें से चार में उन्होंने जीत दर्ज किया जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 8 अंकों के साथ राजस्थान टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेली है। पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।