IPL 2024: जाने आखिर क्यों शिखर धवन RR के खिलाफ मैच में PBKS की ओर से नहीं खेल रहे?
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2024 7:38 अपराह्न

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि टॉस के दौरान पंजाब किंग्स के रेगुलर कप्तान शिखर धवन की जगह सैम करन को देखा गया।
तमाम लोग इस चीज को लेकर काफी हैरान थे कि आखिर क्यों शिखर धवन राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में टॉस के दौरान कप्तानी करने के लिए नहीं आए। हालांकि पंजाब किंग्स के स्टैंड-इन कप्तान सैम करन ने इस बात का खुलासा किया कि शिखर धवन चोटिल है और वो राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भाग नहीं लेंगे।
सैम करन ने टॉस के दौरान कहा कि, ‘शिखर धवन के Niggle है और यही वजह है कि अनुभवी बल्लेबाज की जगह मैं यहां हूं। मैं भी पहले गेंदबाजी करना चाहता था लेकिन अब हमें रन बनाने होंगे। हमारी टीम का बैलेंस काफी अच्छा है और हम थोड़े और मैच भी जीतना चाहेंगे। मिडिल ऑर्डर भी काफी अच्छा लग रहा है खासतौर पर शशांक सिंह और आशुतोष। हमारे पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं और सभी के पास क्वालिटी है। शिखर धवन की जगह टीम में Atharv Taide आए है।’
शिखर धवन के अलावा पंजाब किंग्स की ओर से सिकंदर रजा भी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम में लियम लिविंगस्टोन की वापसी हुई है। राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन और जोस बटलर भी पूरी तरह से फिट नहीं है और इन दोनों खिलाड़ियों की जगह Tanush Kotiyan और Rovman Powell को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।
राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आईपीएल 2024 में 5 मैच खेले हैं जिसमें से चार में उन्होंने जीत दर्ज किया जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 8 अंकों के साथ राजस्थान टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेली है।
पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पंजाब आठवें पायदान पर है। राजस्थान के खिलाफ मैच में मेजबान की जीत जरूर करना चाहेगी। पंजाब को शिखर धवन की कमी भी काफी खलेगी।