'बस यही सब करो'- मैकबुक के साथ तस्वीर अपलोड करने के बाद जमकर ट्रोल हुए केएल राहुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘बस यही सब करो’- मैकबुक के साथ तस्वीर अपलोड करने के बाद जमकर ट्रोल हुए केएल राहुल

केएल राहुल आखिरी बार एशिया कप 2022 में एशिया कप में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

k l rahul (pic source-twitter)
k l rahul (pic source-twitter)

10 सितंबर को भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर में अपनी एक तस्वीर को साझा किया, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। केएल राहुल ने ट्विटर पर 2 तस्वीरें साझा की है जिसमें वो मैकबुक के सामने बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने जो तस्वीर साझा की है उसमें टेबल पर पेपर, नोटबुक समेत तमाम चीजें रखी हुई है और भारतीय बल्लेबाज किसी तस्वीर को देखकर हंस रहे हैं।

इस तस्वीर को अभी तक ट्विटर में 38,000 लाइक से ज्यादा मिल चुके हैं

एशिया कप 2022 से जल्द बाहर होने के बाद केएल राहुल अपने लिए समय निकालकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अपने आखिरी मुकाबले में केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। इस मुकाबले में भारत ने 101 रन से जीत दर्ज की थी।

केएल राहुल ने पहले भी यह बात बोली थी कि, ‘एक टीम के रूप में हम हर मुकाबले में और बेहतर होते जा रहे हैं। हमें हर मुकाबले में काफी कुछ सीखने को मिलता है। सभी खिलाड़ी कोच के साथ समय बिताते हैं और उनसे काफी कुछ सीखते हैं। अभी भी ऐसी तमाम चीजें हैं जिस पर हमें काम करना जरुरत है और हम सब ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘सभी खिलाड़ियों की अपनी-अपनी भूमिका होती है और हमें एक टीम की तरह अच्छा प्रदर्शन करने को देखना चाहिए। रोहित एक कप्तान के रूप में हमेशा काम करने का तरीका खोजने की बात करते हैं और हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। हमने इस रास्ते में काफी गलतियां भी की है और एशिया कप टूर्नामेंट से हमें काफी कुछ सीखने को भी मिला है।’

टीम इंडिया अब अपने घर में तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलेगी। उम्मीद लगाई जा सकती है कि केएल राहुल को भी इस सीरीज में खेलते हुए देखा जाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल ने 41 गेंदों में 62 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

केएल राहुल के पोस्ट पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/ShrishSingh2/status/1568802229611819008?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1568802229611819008%7Ctwgr%5E03eecfebec60c048b90b31504623d7622c12ecf2%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fbas-yahi-sab-karo-kl-rahul-trolled-after-uploading-picture-with-macbook%2F

https://twitter.com/SurleenKaur27/status/1568645532054343681?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1568645532054343681%7Ctwgr%5E03eecfebec60c048b90b31504623d7622c12ecf2%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fbas-yahi-sab-karo-kl-rahul-trolled-after-uploading-picture-with-macbook%2F

close whatsapp