विकेट पाने के लिए मैदान पर कुछ भी करने लगते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी!
मैच के छठे ओवर ने हुई ये दिलचस्प घटना।
अद्यतन - Sep 12, 2022 10:10 am

एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से मात देते हुए अपना छठा एशिया खिताब जीता। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से प्रत्येक दशक में ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बनी। जहां फैंस की उम्मीद के मुताबिक मैच काफी गर्मागर्मी भरा रहा, वहीं इस बीच पाकिस्तानी उप कप्तान शादाब खान ऑन फिल्ड अंपायर के साथ मस्ती-मजाक करते हुए नजर आए।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए। पथुम निसंका, कुसल मेंडिस जैसे इन फॉर्म बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने निसंका और दनुष्का गुणथिलाका को आउट कर श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी क्रम को हिला कर रख दिया। इसी बीच मैच के दौरान एक मजेदार मजेदार वाकया देखने को मिला।
दरअसल, मैच के छठे ओवर में हारिस राउफ ने भानुका राजपक्षे को शानदार यॉर्कर डाली। जिसपर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने LBW की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने इस नॉट-आउट करार दिया। इस पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने DRS की मांग की। थर्ड अंपायर ने भी बल्लेबाज को नॉट-आउट करार दिया, लेकिन शादाब खान विकेट के लिए इतने उत्सुक थे कि अंपायर से जबरदस्ती उनका हाथ पकड़ कर उठाने लगे।
यहां देखिए शादाब खान का वो वीडियो
https://twitter.com/Saykhurram/status/1568973717308325890?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1568973717308325890%7Ctwgr%5Ea29a2c8794922508d13eeda0e578c90cdfb3f980%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fshadab-khans-tries-to-raise-umpires-finger-forcefully-video-goes-viral%2F
फाइनल में फ्लॉप रहे शादाब
शादाब खान जो इस टूर्नामेंट में अब तक पाकिस्तान के लिए मैच विनर बनकर उभरे थे वो फाइनल मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर सिर्फ 1 झटके, वहीं बल्लेबाजी में भी वो सिर्फ 8 रन ही बना पाए।
इसके बाद फिल्डिंग में भी उन्होंने अहम मौके पर 2 कैच छोड़े जिसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ा। अंत में पाकिस्तान की टीम को 23 रन से इस श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा।