मैं टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत की जगह पर संजू सैमसन को चुनने का फैसला करता
सभी को उम्मीद थी कि संजू सैमसन को भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह जरूर
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - सितम्बर 13, 2022 2:40 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम का समय बचा है, जिसको लेकर भारतीय टीम का भी ऐलान 12 सितंबर को कर दिया गया। 15 सदस्यीय इस भारतीय टीम में शामिल किए जाने वाले कई खिलाड़ियों का नाम जहां पहले से तय था वहीं कुछ का नाम संशय की स्थिति में देखा जा रहा था कि उनको टीम में जगह मिलेगी या नहीं। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम का चुनाव होने के कुछ समय पहले तक ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि 27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जाएगा। लेकिन उन्हें एक बार फिर से मौका नहीं दिया गया और साथ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया।
भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर के तौर पर अनुभवी दिनेश कार्तिक के साथ ऋषभ पंत पर अपना भरोसा कायम रखा हुआ है। इसी को लेकर कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर सवाल खड़ा किया है। जिसमें पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने अपने एक बयान में कहा कि ऋषभ पंत की जगह पर संजू सैमसन को मौका दिया जाना चाहिए।
दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के लिए यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें टी-20 वर्ल्ड टीम के लिए जरूर चुना जाना चाहिए था। आखिर उसने ऐसा क्या गलत किया जो उसे टीम में नहीं चुना गया। इसके अलावा उसे ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया। मैं होता तो ऋषभ पंत की जगह पर संजू सैमसन को तरजीह देता।
ऋषभ पंत का एशिया कप में रहा था निराशाजनक प्रदर्शन
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम सुपर-4 से ही बाहर हो गई जिसमें कुछ खिलाड़ियों के उनके खराब प्रदर्शन के लिए जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा जिसमें एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी। जिनका बल्ले से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला और इसी कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए उनकी टीम में जगह को लेकर काफी संशय की स्थिति देखने को मिल रही थी।