सुनील गावस्कर ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय खिलाड़ियों को आराम देने पर जताई नाराजगी
सुनील गावस्कर ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए घोषित भारत के स्क्वॉड को मजबूत बताया।
अद्यतन - सितम्बर 13, 2022 6:11 अपराह्न

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया की खिलाड़ियों को आराम देने की नीति पर निराशा जाहिर की है। भारतीय दिग्गज का मानना है कि ब्रेक खिलाड़ियों की लय को प्रभावित करता है, चाहे वह गेंदबाज हो या बल्लेबाज, इसलिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले उनका खेलना बेहद जरुरी है।
आपको बता दें, अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जबकि भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान ब्रेक पर होंगे, जबकि ये तीनों खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड का हिस्सा है। पूर्व दिग्गज ने यह बयान बीसीसीआई की इस घोषणा के बाद दिया है।
सुनील गावस्कर ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले खिलाड़ियों को आराम देने पर जताई नाराजगी
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा: “आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों के लिए अधिक अधिक से मैच खेलना बहुत जरुरी है, खासकर तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को अधिक से अधिक मैदान पर समय बिताना चाहिए। अब भारत का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को आराम देना नहीं, बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें लय में वापस लाना होना चाहिए।
ब्रेक खिलाड़ियों की लय में बाधा डालते हैं, इसलिए उन्हें अधिक से अधिक खेलना होगा। किसी भी गेंदबाज या बल्लेबाज के लिए ब्रेक के बाद सीधा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना आसान नहीं होता। इसलिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी T20I में खिलाए और फिर अगर खिलाड़ियों ब्रेक की जरुरत है, तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान ब्रेक दें।”
आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत के स्क्वॉड पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा: “मुझे यह टीम बहुत मजबूत लग रही है। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वासपी से टीम को आत्मविश्वास मिलेगा और मुझे यकीन है कि भारत का गेंदबाजी अटैक लक्ष्य का बचाव करने में सक्षम होगा। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की मौजूदगी भारत के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती प्रदान करेगी।”
यहां देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत के स्क्वॉड –
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल , जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।