Piyush Chawla All Time India ODI XI

पीयूष चावला ने चुनी अपनी ऑल टाइम ODI XI, गांगुली-द्रविड़ किसी को नहीं दी जगह

पीयूष चावला ने अपनी ऑल टाइम XI में कपिल देव को दी जगह।

Piyush Chawla (Photo Source: X)
Piyush Chawla (Photo Source: X)

टीम इंडिया के दिग्गज लेग स्पिनर पीयूष चावला ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम ODI XI चुनी, जिसमें उन्होंने कई स्टार प्लेयर्स को शामिल किया। उन्होंने अपनी इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव समेत एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को जगह दी। वहीं स्पिनर्स में उन्होंने टीम इंडिया की दिग्गज स्पिन जोड़ी अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को रखा है। उनकी टीम में 11 प्लेयर्स कौन-कौन है आइए हम आपको बताते हैं।

दरअसल, शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर पीयूष चावला ने अपनी ऑल टाइम ODI XI का चयन किया। उन्होंने इस दौरान सबसे पहले ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर का नाम लिया। उनके ओपनिंग पार्टनर के रूप में उन्होंने रोहित शर्मा को रखा, वहीं चावला ने नंबर तीन पर वीरेंद्र सहवाग को जगह दी, जो थोड़ा चौंकाने वाला था। इसको लेकर चावला ने कहा कि वीरू भाई जैसे तेज गेंदबाजों को मारते हैं वैसे ही स्पिनर्स को भी मारते हैं, चाहे तीन नंबर हो या ओपनिंग उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

पीयूष चावला ने सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को नहीं दी टीम में जगह

उसके बाद भारतीय स्पिनर ने नंबर-4 पर विराट कोहली, नंबर-5 पर युवराज सिंह और नंबर-6 पर एमएस धोनी को रखा है। हालांकि, इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि उन्होंने अपनी इस टीम में ना तो सौरव गांगुली को जगह दी है और ना ही राहुल द्रविड़ को। गांगुली और द्रविड़ उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन हैं।

इसके बाद उन्होंने अपनी इस टीम में नंबर-7 पर कपिल देव को रखा है और कहा कि उन्हें कैसे कोई भूल सकता है, उन्होंने भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताया है। वहीं चावला ने दो स्पिनर्स के रूप में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को चुना। जब बारी आई तेज गेंदबाजों की तो वहां उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को जगह दी।

पीयूष चावला ऑल टाइम ODI XI-सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी, कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान

close whatsapp