क्या पाकिस्तान बोर्ड ने खत्म कर दिया शोएब मलिक का करियर?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फिर नहीं किया शोएब मलिक का चयन।
अद्यतन - Sep 17, 2022 1:15 pm

अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक काफी सालों से पाकिस्तान टीम के प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे थे, लेकिन अब इस खिलाड़ी का चयन होना बंद हो गया है। वहीं हाल ही में पाकिस्ताान टीम का ऐलान हुआ है, जो टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगी और इस टीम में एक बार फिर से शोएब मलिक का चयन नहीं हुआ।
एशिया कप की टीम में भी नहीं थे शोएब मलिक
इससे पहले एशिया कप 2022 में भी मलिक का टीम में चयन नहीं हुआ था, जिसके बाद इस फैसले पर काफी सवाल खड़े हुए थे और टीम को मध्यक्रम में उनकी कमी भी खली थी।
क्या अब संन्यास ले लेंगे शोएब मलिक?
*पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फिर नहीं किया शोएब मलिक का चयन।
*मलिक के अनुभव का टीम को हो सकता था सबसे ज्यादा फायदा।
*इससे पहले एशिया कप 2022 के लिए भी शोएब का नहीं हुआ था चयन।
*बोर्ड बाकी खिलाड़ियों को दे रही है ज्यादा से ज्यादा मौके।
इंडिया-पाकिस्तान मैच से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था शोएब मलिक ने
पाकिस्तान टीम चयन से गुस्सा हैं शोएब अख्तर
शोएब अख्तर ने हाल ही में पाकिस्तान टीम के चयन पर एक वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो में अख्तर ने गुस्सा करते हुए कहा था कि जब सेलेक्टर एवरेज होंगे तो उनके फैसले भी एवरेज होंगे।
पाकिस्तान की ये टीम खेलेगी टी-20 वर्ल्ड कप 2022
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान ), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी , शान मसूद, उस्मान कादिर
टीम के ये खिलाड़ी रहेंगे रिजर्व में
फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी