रिपोर्ट्स: मिकी आर्थर एक बार फिर से हो सकते हैं पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट्स: मिकी आर्थर एक बार फिर से हो सकते हैं पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह नजम सेठी को नया अध्यक्ष चुना गया।

Najam Sethi and Mickey Arthur (Pic Source-Twitter)
Najam Sethi and Mickey Arthur (Pic Source-Twitter)

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह नजम सेठी को नया अध्यक्ष चुना गया। तमाम लोग नजम सेठी को इस पद में देखकर खुश थे तो वही काफी लोगों का कहना था कि रमीज राजा को एक और मौका मिलना चाहिए था। हालांकि अध्यक्ष बनने के बाद नजम सेठी चाहते हैं कि पाकिस्तान टीम के हेड कोच एक बार फिर से मिकी आर्थर बने।

बता दें, मिकी आर्थर ने पाकिस्तान टीम की हेड कोचिंग 2016 से 2019 तक की है। उनके समय में पाकिस्तान टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2017 अपने नाम की थी और लगातार 11 टी-20 सीरीज अपने नाम की थी। इस समय मिकी आर्थर इंग्लैंड में डर्बीशायर के साथ कार्य कर रहे हैं।

मिकी आर्थर को वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही: सूत्र

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक PTI सूत्र ने बताया कि, ‘ मिकी आर्थर को वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत चल रही है और कुछ अन्य विकल्पों पर भी गौर किया जा रहा है। तमाम विदेशी लोगों को टीम में सपोर्ट स्टाफ की तरह शामिल किया जा सकता है।’

बता दें, हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि PCB मुख्य कोच और पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक को उनके पद से हटाना चाहती है। दिसंबर 26 से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में सीरीज के बाद सकलेन मुश्ताक इस पद से हट जाएंगे। वहीं PCB अध्यक्ष नजम सेठी का मानना है कि इस समय पाकिस्तान टीम को विदेशी कोच की सख्त जरूरत है।

कमेटी की मीटिंग के बाद नजम सेठी ने मीडिया को बताया कि, ‘ हमने पहले भी देखा है कि मिकी आर्थर की कोचिंग में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था। वो काफी अनुभव है और एक विदेशी कोच ज्यादा चीजें अपने साथ नहीं लाता और टीम के लिए अपना शत-प्रतिशत देता है।’

2019 के पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद मिकी आर्थर को कोचिंग पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सिर्फ मिकी आर्थर ही नहीं बल्कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज खान को भी कप्तानी पद से हटना पड़ा था। पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का भी मुख्य चयनकर्ता का समय हटा दिया गया था।

पाकिस्तान टीम के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो उनको इंग्लैंड ने उन्हीं के घर में तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। इसके बाद नजम सेठी ने पाकिस्तान टीम को लेकर कई बदलाव करने की मांग की है।

close whatsapp