IND vs ENG 2024: “भारत टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से केवल एक…”: आकाश चोपड़ा ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
शोएब बशीर वीसा मुद्दे के कारण UK लौट गए हैं।
अद्यतन - Jan 24, 2024 3:52 pm

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के स्पिन अटैक के बारे में बात करते हुए कहा कि बेहतर स्पिन अटैक होने के कारण आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम का पलड़ा भारी रहेगा।
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने यह भी भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू हो रही आगामी टेस्ट सीरीज में केवल एक मैच जीत सकती हैं, और उन्हें यह बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है कि वे 20 विकेट कैसे लेंगे, क्योंकि उनके पास मजबूत स्पिनर नहीं हैं।
साफ तौर पर पलड़ा भारत की ओर झुका हुआ है: Aakash Chopra
भारतीय क्रिकेट टीम के पास स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है। वहीं, इंग्लैंड के पास केवल रेहान अहमद और जैक लीच की स्पिन विभाग में उपलब्ध है, क्योंकि शोएब बशीर वीसा मुद्दे के कारण UK लौट गए हैं।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “साफ तौर पर पलड़ा भारत की ओर झुका हुआ है और वे ही यह सीरीज जीतेंगे। सवाल यह है कि क्या यह जीत 4-0, 5-0 या 4-1 के अंतर से होगी। लेकिन इंग्लैंड कौन सा मैच जीतेगा और 20 विकेट कैसे लेगा, क्योंकि उनका स्पिन अटैक बेहद कमजोर है?
मुझे इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाजी में कोई ताकत नजर नहीं आती। इसलिए, यदि आप टर्निंग पिचें नहीं बनाते हैं, तो आप सीरीज के दौरान कम से कम तीन बार उनके खिलाफ 500 रन बना सकते हैं और शायद इससे भी अधिक। मुझे लगता है कि आप यह सीरीज आसानी से जीत लेंगे।”
यहां देखिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड