काफी शानदार तरीके से अर्शदीप सिंह ने किया अपना काउंटी डेब्यू, सरे के जेमी स्मिथ को बेहतरीन गेंद पर किया बोल्ड
501 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी सरे की ओर से जेमी स्मिथ ने काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की और 70 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
अद्यतन - जून 14, 2023 7:05 अपराह्न

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने केंट के लिए अपना काउंटी क्रिकेट शुरू कर दिया है। उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में काउंटी क्रिकेट खेलना शुरू किया और अभी तक उन्होंने अपनी टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
सरे के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने इस टूर्नामेंट का अपना पहला विकेट झटका। उन्होंने मैथ्यू फॉक्स को वापस पवेलियन की राह दिखाई। अर्शदीप सिंह ने पहली पारी में 14.2 ओवर में 43 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। हालांकि दूसरी पारी के दौरान उन्होंने जेमी स्मिथ को काफी अच्छी गेंद पर आउट किया। तमाम लोग अर्शदीप सिंह की इस गेंद की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
बता दें, 501 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी सरे की ओर से जेमी स्मिथ ने काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की और 70 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि जब जेमी स्मिथ 114 रन पर खेल रहे थे तब अर्शदीप सिंह ने काफी अच्छी गेंद फेंकी और उन्हें बोल्ड किया। खुद जेमी स्मिथ भी इस गेंद को काफी देर तक देखते रहे।
अर्शदीप सिंह ने जेमी स्मिथ को किया बोल्ड
Arshdeep Singh with a brilliant ball!
A great delivery to dismiss Jamie Smith#LVCountyChamp pic.twitter.com/RNgJdKeI1E
— Vitality County Championship (@CountyChamp) June 13, 2023
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सरे ने 3 विकेट खोकर 263 रन बना लिए हैं। उन्हें अभी भी इस मैच को जीतने के लिए 238 रनों की जरूरत है। यह मैच कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में खेला जा रहा है। केंट ने खेल के पहले 2 दिनों में सरे के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पहली पारी में 301 रन बनाए और उसके बाद सरे को मात्र 145 रन पर ऑलआउट कर दिया।
अपनी दूसरी पारी में केंट ने 300 रन का आंकड़ा एक बार फिर से पार किया और कुल 344 रन बनाए। भारतीय खिलाड़ी ने बल्लेबाजी से भी अहम योगदान दिया और 11 गेंदों में 12 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 2 चौके भी शामिल है। फिलहाल अर्शदीप सिंह आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। उनकी टीम को भी अर्शदीप से काफी उम्मीदें होंगी।