हार्दिक पांड्या के ट्वीट पर कमेंट करना इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को काफी महंगा पड़ गया
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में चार विकेट से हार झेलनी पड़ी।
अद्यतन - Sep 21, 2022 1:14 pm

20 सितंबर 2022 का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी व्यस्त दिन रहा। एक तरफ मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, वहीं कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने थी। दोनों ही मैचों में मेहमान टीम ने बाजी मारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, वहीं इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की।
लेकिन क्रिकेट एक्शन के अलावा, ट्विटर पर भी इन दोनों मुकाबले को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। इस दौरान भारतीय क्रिकेट फैंस ने एक पाकिस्तानी अभिनेत्री को टीम इंडिया पर कमेंट करने के लिए ट्रोल कर दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 208 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते सीरीज की पहली जीत हासिल की।
इस मैच में टीम इंडिया के लिए इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 30 गेंद पर 71 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन इस पारी से वो टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच के बाद हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। हार्दिक ने इस मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सीखेंगे, हम बेहतर होंगे, हमारे सभी फैन्स को साथ देने के लिए शुक्रिया।’
इस पर पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर ने हार्दिक पांड्या को जवाब देते हुए कहा कि, ‘प्लीज पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच 23 अक्टूबर को हार जाना इससे तुम्हें और सीखने को मिलेगा।’
यहां देखिए हार्दिक पांड्या का वो ट्वीट
Please lose next match to Pakistan on 23rd October you will learn more from it 😂
— Sehar Shinwari (@SeharShinwari) September 20, 2022
पाकिस्तानी एक्ट्रेस को उनके उस ट्वीट के लिए टीम इंडिया के फैंस ने बुरी तरह ट्रोल किया। फैन्स ने कहा पहले अपनी टीम की हालत देखो, उसे भी इंग्लैंड ने हराया है। एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘भीख मांगने का ये कौन सा तरीका हुआ, कभी डॉलर के लिए भीख मांगते हो, कभी मैच के लिए।
कुछ इस तरह से टीम इंडिया के फैंस ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस को किया ट्रोल
https://twitter.com/sarcastic_me365/status/1572297074540183554?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1572297074540183554%7Ctwgr%5Ee92c4ad765348ee9f8448c60cd0a13293123f32e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fyou-lost-to-england-at-home-fans-hit-back-at-pakistani-actress-for-asking-india-to-lose-wc-clash%2F
Are u familiar with the term “Udta teer” 🤣😂🤣
— shivani patel (@crazycatshivani) September 20, 2022
— Jethalal🤟 (@jethalal_babita) September 20, 2022
Have some shame you lost to england at home 😂
— Aniket (@CFCAniket22) September 20, 2022
Hello #Pakija🇵🇰 medam your team already learn AsiaCup final 2022 &T20 world Cup final .You stop, it's natural in the game, even for them, you learn and stop hating us.Your eyes are full of hatred.👁️👁️ remember Never compare with India🇮🇳💪💪
— Arun Adimulam🇮🇳 (@ArunBharawaj) September 20, 2022
Wow you are watching Indian cricket even though Pakistan is Playing in your country..That's the brand India has set in the world cricket
— Sai Charan (@SaiChar11780069) September 20, 2022