क्रिकेटर बाबर आजम को आबकारी अधिकारियों ने लाहौर में रोका, कहा अपनी कार की नंबर प्लेट बदले
पूछताछ के बाद अधिकारियों के साथ बाबर आजम ने सेल्फी भी खिंचाई
अद्यतन - मई 20, 2023 3:42 अपराह्न

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को 19 मई, शुक्रवार को यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर, पाकिस्तानी आबकारी विभाग ने जांच के लिए रोका है। बता दें कि क्रिकेट पाकिस्तान से मिली खबर के अनुसार बाबर आजम को उनकी कार के नंबर प्लेट को लेकर रोका गया था।
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा पारित स्टैडर्ड साइज व रेगुलेशन के हिसाब के बाबर आजम की कार का नंबर प्लेट काफी छोटा, जिसको लेकर अधिकारियों ने कहा कि आप इसे जल्द से जल्द बदलवाएं।
तो वहीं बाबर आजम की कार के कागज व अन्य जानकारी लेने के बाद आबकारी अधिकारियों ने उन्हें जाने व दिया व उन अधिकारियों ने बाबर आजम के सेल्फी भी खिंचवाई, जिसकी फोटोज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी।
बाबर आजम ने किया शानदार प्रदर्शन
बता दें कि आजम ने हाल में ही पाकिस्तान के लिए कप्तानी और बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था और सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। कीवी टीम के खिलाफ बाबर ने पांच मैचों में 276 रन बनाए थे।
तो वहीं फिल्हाल बाबर आजम क्रिकेट से दूर हैं और छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। वह आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हैंगआउट करने की फोटोज व वीडियो डालते रहते हैं। दूसरी ओर अब वह पाकिस्तान के लिए एशिया कप 2023 या वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे।