आशीष नेहरा ने बताया ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में मैथ्यू वेड की सफलता के पीछे का कारण - क्रिकट्रैकर हिंदी

आशीष नेहरा ने बताया ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में मैथ्यू वेड की सफलता के पीछे का कारण

मैथ्यू वेड और आशीष नेहरा ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स का ड्रेसिंग रूम साझा किया है।  

Ashish Nehra and Matthew Wade (Image Source: BCCI/Twitter)
Ashish Nehra and Matthew Wade (Image Source: BCCI/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू वेड (45*) की शानदार पारी और कैमरून ग्रीन के पहले T20I अर्धशतक ने बदौलत 20 सितंबर को मोहाली में खेले गए पहले T20I मैच में भारत के खिलाफ चार विकेट की जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की T20I सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में मैथ्यू वेड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, क्योंकि जब वह बल्लेबाजी करने आए तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 145/5 था और उन्हें जीत के लिए केवल 29 गेंदों में 64 रन की जरूरत थी। जिसके बाद उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को चार गेंदे शेष रहते ही 209 रनों के लक्ष्य के पार पहुंचा दिया।

भारत के खिलाफ पहले T20I मैच में मैथ्यू वेड की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए आशीष नेहरा

इस बीच, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I मैच के बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भारत के खिलाफ पहले T20I में मैथ्यू वेड की सफलता के पीछे के कारण का खुलासा किया है। गुजरात टाइटन्स के मुख्य कोच का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज को बल्लेबाजी के लिए सही स्थान दिया है, क्योंकि वह आईपीएल 2022 में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

आशीष नेहरा ने क्रिकबज के हवाले से कहा: “मैथ्यू वेड ने पूरे आईपीएल 2022 सीजन में संघर्ष किया। हमने उससे ओपनिंग कराई, और नंबर तीन पर भी खिलाया, लेकिन कोई बात नहीं बनी। लेकिन जब वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं, तो वह नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी करते हैं, जहां उन्हें सफलता मिलती है। मुझे याद है उन्होंने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी के खिलाफ दो छक्के लगाए थे, और ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने पहले मैच में वह लैप शॉट खेला या मिडविकेट से खेला। लेकिन आज मैथ्यू वेड ने जो 1-2 शॉट खेले, एक बार हर्षल पटेल के खिलाफ, जहां उन्होंने धीमी गेंद का इंतजार किया और उसे स्क्वायर लेग की ओर हिट किया.. ऐसे शॉट केवल अनुभवी बल्लेबाज खेल सकते हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 218 रनों का भी लक्ष्य होता, तो भी मैथ्यू वेड मैच जीतकर ही लौटते।”

 

close whatsapp