टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए श्रीलंका टीम ने लॉन्च की 2-2 नई जर्सी
श्रीलंका टी-20 विश्व कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत 16 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ मैच से करेगा।
अद्यतन - Oct 1, 2022 6:24 pm

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए श्रीलंका टीम ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। मौजूदा एशिया कप चैंपियन को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण में पहुंचने के लिए क्वालीफायर राउंड से गुजरना होगा। इस जर्सी का अनावरण खुद श्रीलंका के लिमिटेड ओवर्स कप्तान दासुन शनाका ने किया।
हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप 2022 टूर्नामेंट में किसी को उम्मीद नहीं थी कि श्रीलंका इस बार की ट्रॉफी को अपने नाम करेगी लेकिन उन्होंने भारत और पाकिस्तान को मात देकर छठवीं बार एशिया कप को अपने नाम किया। दासुन शनाका की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन तमाम लोगों की बोलती बंद कर दी जिन्होंने इस टीम को कमजोर समझा था।
बता दें, जहां एक तरफ पूरा देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है वहीं दूसरी ओर श्रीलंका टीम में जबरदस्त प्रदर्शन किया और ट्रॉफी अपने नाम की। नई जर्सी श्रीलंकाई फैंस के इमोशन को समाहित करती है जो पिछले 1 साल से काफी मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। इस जर्सी को एमएएच होल्डिंग द्वारा बनाया गया है, जो वर्षों से इस क्रिकेटिंग देश का सबसे भरोसेमंद जर्सी डिजाइनर रहा है। हाल ही में लॉन्च हुआ दोनों जर्सी को इस समय के मौसम परिवर्तन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
ये रही श्रीलंका टीम की जर्सी:
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नई जर्सी के अनावरण की तस्वीरें साझा की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘आगामी ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए श्रीलंका क्रिकेट जर्सी का हुआ अनावरण।’
📸📸Unveiling Sri Lanka Cricket Jersey for the ICC #T20WorldCup 2022!
WATCH: https://t.co/3Gbk5OxnJV#RoaringForGlory pic.twitter.com/YA6CqbfRwb
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 30, 2022
श्रीलंका टीम इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी। एशिया कप 2022 को जीतने के बाद अब उनका अगला लक्ष्य इस मुख्य टूर्नामेंट को जीतना होगा। ।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम:
दासुन शनाका (कप्तान), दानुष्का गुणाथिलका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असालंका, भानुका राजपक्षे, धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन), लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशन।
रिज़र्व खिलाड़ी:
एशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो।